Tv star who are younger than their wives: उम्र में बड़ी हैं इन टीवी एक्टर्स की वाइफ
Tv star who are younger than their wives – These tv actresses older than their husbands – किसी ने सही कहा है कि जब किसी से प्यार होता है तो उम्र नहीं देखते। प्यार तो बस हो जाता है। चाहे वो आपसे बड़ा हो या छोटा। हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे कपल्स देखने को मिल जाएंगे जिनकी उम्र में काफी गैप है। तो चलिए आज हम आपको टेलीविज़न जगत की ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र में काफी गैप था लेकिन उन्होंने दुनिया की परवाह ना करते हुए आगे चलकर शादी कर ली और साथ में एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
Tv star who are younger than their wives
भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया – Bharti Singh – Harsh Limbachiyaa
कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। भारती सिंह को अगर कॉमेडी क्वीन ना कहें तो गलत होगा। भारती ‘खिलाड़ी 786’ और ‘सनम रे’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 पंजाबी फिल्मों में काम किया और एक कन्नड़ फिल्म में भी। भारती छोटे पर्दे पर ‘कॉमेडी नाइट बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट लाइव’ जैसे कई शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। वो डांस दीवाने, इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे शो में अपने हस्बैंड के साथ शो को होस्ट करती हुई नज़र आ चुकी हैं। भारती की उम्र इस समय 37 साल है और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की उम्र 34 साल है और वो उनसे 3 साल छोटे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया स्क्रीन राइटर थे और दोनों की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और 3 दिसंबर, 2017 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों को एक साथ कई बार टीवी शो होस्ट करते हुए देखा गया है।
Must read:उम्र की परवाह न करते हुए इन स्टार्स ने की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी
किश्वर मर्चेंट-सुयश राय – Kishwer Merchant – Suyyash Rai
16 दिसंबर 2016 में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने शादी की थी और इस कपल की शादी को लगभग 5 साल हो गए हैं। अभी हाल ही में ये दोनों मम्मी – पापा बनें हैं। किश्वर और सुयश की पहली मुलाकात टीवी शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी। सुयश शो के सेट पर अपने दोस्त विवियन डीसेना से मिलने आते थे। एक दिन सुयश विवियन को खुद का गाया गाना सुनाने लगे तभी किश्वर ने उनका गाना सुना और उन्हें उनका गाना पसंद आया। दोनों के बीच दोस्ती हो गयी और फिर दोनों को प्यार हो गया। किश्वर और सुयश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज़ नहीं किया और सीधे शादी के बंधन में बंध गए। किश्वर सुयश से उम्र में 8 साल बड़ी हैं।
Must read:20 साल से कम उम्र की वो टीवी अभिनेत्रियां जिनकी कमाई लाखों में है
TV star who are younger than their wives
प्रिंस नरूला-युविका चौधरी – Prince Narula-Yuvika Chaudhary
युविका ने अपने से उम्र में 7 साल छोटे अभिनेता प्रिंस नरूला से 2018 में शादी की थी। दोनों शादी से पहले कई साल तक एक दूसरे को डेट कर चुके थे। दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी और डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में अभिनेत्री युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने हिस्सा लिया था।
कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह – krushna abhishek-kashmira shah
कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत को लेकर कश्मीरा कहती हैं कि हम दोनों के बीच प्यार की शुरुआत एक वन नाइट स्टैंड से शुरू हुई थी और इस बात को लेकर कृष्णा ने कहा कि उस रात के बाद से कश्मीरा को मेरी ज़्यादा चिंता होने लगी थी। वह मेरे लिए खाना लेकर आती थी। कश्मीरा पहले से शादीशुदा थीं हालांकि उनकी शादी में उस समय काफी दिक्कतें चल रही थी। जब कश्मीरा ने पति से अलग होने और कृष्णा से शादी करने का फैसला किया तो कृष्णा काफी खुश हुए थे। कृष्णा कश्मीरा से उम्र में 12 साल बड़ी हैं लेकिन इसकी चिंता उन्होंने नहीं की और 2013 में शादी कर ली। सेरोगेसी से दोनों के जुड़वा बेटे हैं।
Must read:टीवी की ये अभिनेत्रियां साड़ी में दिखती हैं बहुत सुंदर
Tv star who are younger than their wives, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।