Union Budget 2020 LIVE- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, यहां देखिए बजट से जुड़ी सारी बातें
Union Budget 2020 Live Updates in Hindi – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी। इस बजट में आम लोग Income Tax में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। यह बजट देश की इकोनॉमी को रिवाइव करने का मौका है, जिसे सरकार भुनाना चाहती है। आइए जानिए इस बजट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जिन्हें आपके लिए जानना ज़रूरी है।
Union Budget 2020 Live Updates in Hindi – Union Budget 2020 highlights
-
- पानी की कमी वाले 16 जिलो के लिए प्लान।
- 20 लाख किसानों के लिए ‘सोलर पंप योजना’।
- कृषि संकट से निपटने को 16 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार।
- हॉर्टिकल्चर को बढ़ाया दिया जाएगा।
- किसानों के लिए मोदी सरकार कुसुम योजना लॉन्च करेगी।
- केमिकल खाद की जगह ऑर्गेनिक खाद को बढ़ावा देंगे।
- एक अप्रैल 2020 से जीएसटी की नयी सरलीकृत रिटर्न व्यवस्था लागू होगी।
- 3.6 लाख करोड़ रुपये की लागत से हर घर तक नल से जल पहुंचाने की कोशिश होगी।
- 150 उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे डिप्लोमा प्रोग्राम।
- 100 लाख करोड़ का नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड।
- शिक्षा क्षेत्र में fdi लाएंगे।
- रेलवे की खाली ज़मीन पर सौर ऊर्जा प्लांट।
- तेजस जैसी नई ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी।
- 550 रेलवे स्टेशन पर वाई- फाई की सुविधा।
- पीपीपी मॉडल से रेलवे स्टेशनों का निर्माण होगा।
- नेशनल गैस ग्रिड की शुरुआत होगी।
- 2024 तक 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे।
- देश भर में डाटा सेंटर पार्क बनाए जाएंगे।
- 20 लाख किसानों को सोलर पंपसेट देने का किया ऐलान।
- हर जिले को बनाएंगे एक्सपोर्ट हब।
- घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 27,000 करोड़ रुपये का आवंटन होगा।
- 69 हजार करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए प्रस्तावित है। इसमें पीएम जन आरोग्य योजना का 6 हजार 400 करोड़ रुपया भी शामिल है।
- पीएम जनआरोग्य योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा अस्पताल पैनल में हैं।
- पीपीपी मोड में अस्पताल बनाए जाएंगे। 112 आंकांक्षी जिलों में होंगे जहां पैनल में अस्पताल नहीं है उन्हें तवज्जो दी जाएगी।
- टीबी हारेगा, देश जीतेगा – ये अभियान लांच किया गया है। 2025 तक इसे भारत से खत्म किया जाएगा।
- हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।
- 1 लाख ग्राम पंचायतें होंगी डिजिटली कनेक्ट।
- पोषाहार योजना के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का आवंटन।
- जनजाति वर्ग के विकास के लिए 33,000 करोड़ रुपये का आवटंन।
- स्वच्छ हवा- प्रदूषण से बचने के लिए कई उपाय किए जाएंगे। 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान।
- रांची में बनेगा जनजाति संग्रहालय।
- पर्यटन के विकास के लिए 2,500 करोड़ का आवंटन।
- संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
- वरिष्ठ-नागरिकों और दिव्यांगों के लिए 9,500 करोड़ रुपये का आवंटन।
- राष्ट्रीय रिक्रूटमेंट एजेंसी बनाई जाएगी। इसके तहत कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा।
- व्यापारियों के लिए न्यायपूर्ण टैक्स व्यवस्था होगी।
- आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 100 करोड़ आवंटित।
- अब बैंकों में 1 लाख की बजाय बैंक में जमा 5 लाख रुपये तक की राशि सुरक्षित होगी।
- IDBI बैंक की शेष पूंजी को स्टॉक एक्सचेंज में बेचा जाएगा।
- इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ क्लचर बनाने का प्रस्ताव। देश में कुछ आइकॉनिक म्यूज़ियम बनाए जाएंगे, जिसमें मेरठ जिले का हस्तिनापुर भी शामिल है। राखीघड़ी, हस्तिनापुर, शिवसागर, धोलावीरा गुजरात, तमिलनाडु के आदिचनल्लूर गांव का जिक्र
- 2022 में भारत जी-20 सम्मेलन का आयोजन करेगा, इसके लिए सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- लद्दाख के लिए 5958 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है।
- इनकम टैक्स में भारी कटौती: 5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर 10 पर्सेंट टैक्स लगेगा, 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है।
- 12.5 लाख से 15 लाख की आय – 25 प्रतिशत, 15 लाख से ऊपर पहले की तरह 30% टैक्स लगेगा।
- 5 लाख तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना है। प्रस्तावित टैक्स प्रस्ताव से मध्य वर्ग को भारी फायदा होगा।
- महिलाओं की शादी की उम्र 1978 में 15 साल से बढ़ाकर 18 कर दी गई। शारदा ऐक्ट लाया गया। मकसद पोषण को बढावा देना भी था।
- एक टास्क फोर्स बनेगा जो छह महीनों में इस पर दोबारा विचार करेगा। 35 हजार करोड़ रुपये पोषण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होगा।
- 8 हजार करोड़ रुपये क्वांटम एप्लीकेशन पर खर्च किया जाएगा।
- जेनेटिक मैपिंग के लिए दो राष्ट्रीय स्तर के स्कीम शुरू किए जाएंगे।
- भारतनेट कार्यक्रम को 6 हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- 6000 किलोमीटर हाई वे 2024 तक बनेंगे।
- 2500 किलोमीटर एक्सप्रेस हाईवे, 9000 किलोमीटर इकॉनमिक कॉरिडोर, 2000 किलोमीटर स्ट्रेटेजिक हाईवे बनेगा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, चेन्नई-बेंगलुरू एक्सप्रेस जल्दी बनकर तैयार होगा।
- ओडीएफ प्लस, ताकि जागरूकता बढ़ाई जाए। सॉलिड वेस्ट कलेक्शन पर फोकस रहेगा। 12300 करोड़ रुपये इसके लिए निर्धारित किए गए हैं।
- LIC में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।
- सस्ते मकान की खरीदने के लिए 1,50,000 रुपये तक अतिरिक्त कटौती को एक वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव।
Union Budget 2020 Live Updates in Hindi
10 बजे संसद भवन पहुंचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 10:15 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। इस साल भी ‘बहीखाता’ के साथ निकलीं निर्मला। अपने पहले बजट के दौरान ही निर्मला ने ट्रेडमार्क ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े वाले ‘बहीखाता’ का प्रचलन शुरू किया था।
Must Read: ये हैं बीजेपी पार्टी के फेमस चेहरे, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में डालते हैं जान
To read more stories like Union Budget 2020 Live Updates in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।