Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022: साल 2022 में हॉटस्टार पर दमदार कहानियों के साथ धमाल मचाएंगी ये फिल्में
Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022 – Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022 list hindi – upcoming web series on Hotstar – ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म को पसंद करने वाले सभी दर्शक अब तैयार हो जाएं क्योंकि 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, कॉमेडी तथा एंटरटेनमेंट से भरपूर मूवीज़ और वेब सीरीज़ का सैलाब आने वाला है। इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म(OTT Platform) पर कई वेब सीरीज़ के दूसरे पार्ट्स और नए सीक्वल आपके मनोरंजन के लिए रिलीज़ किए जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन- कौन सी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं।
Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022 – Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022 list hindi
Human (ह्यूमन)
14 जनवरी 2022 को ये फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। ये फिल्म मेडिकल थ्रिलर पर बेस्ड होगी। इसमें शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी, सीमा बिस्वास, राम कपूर आपको लीड रोल में नज़र आएंगे।
स्टोरी लाइन Storyline – डिज़्नी हॉटस्टार पर सनशाइन पिक्चर्स की ओर से रिलीज़ की जाने वाली ह्यूमन एक मेडिकल थ्रिलर एक वेब सीरीज़ है। इसमें आम लोगों के ऊपर होने वाले ड्रग्स टेस्ट के बारे में दिखाया गया है। दरअसल इस वेब सीरीज़ के अंदर विदेश से भारत लाए गए एक ड्रग का ट्रायल लोगों पर किया जाता है जो इंडिया में बैन होता है। बड़े व्यापारियों और नेताओं को इस काम में काफी मुनाफा होता है लेकिन आगे चलकर इसका अंजाम बेहद खतरनाक हो जाता है। वेब सीरीज़ में पेशेवर डॉक्टर का किरदार निभाने वाली शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी ड्रग टेस्ट के इस खेल की जड़ तक जाकर लोगों की जान बचाने की कोशिश करती हैं। इस वेब सीरीज़ के अंदर यह भी दिखाया गया है कि किस तरह और क्यों लोग अपने ऊपर ड्रग्स का टेस्ट करवाने के लिए राज़ी हो जाते हैं। आखिर में इस वेब सीरीज़ में ज़िम्मेदार तथा ईमानदार डॉक्टर्स का रूप भी दिखाया गया है।
Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022
Rudra: the edge of darkness (रुद्र)
इसकी अभी रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। एक्शन, ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में आपको अजय देवगन, ईशा देओल की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।
स्टोरी लाइन Storyline – ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली इस वेब सीरीज़ में बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन एक अलग अंदाज़ में डेब्यू करने वाले हैं। आपको बता दें, ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी हॉटस्टार पर आने वाली यह वेब सीरीज़ ब्रिटिश की एक वेब सीरीज़ का ही ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसका नाम लूथर है। हिंदी में आने वाली इस वेब सीरीज़ का नाम रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस रखा गया है जिसके चलते इस वेब सीरीज़ की स्टोरी लूथर से ही मिलती जुलती रहेगी। इसमें अजय देवगन एक पुलिस वाले के किरदार में नज़र आएंगे। अजय देवगन के साथ ही इस वेब सीरीज़ के अंदर ईशा देओल भी एक्शन करती हुई नज़र आएंगी।
Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022
Must Read: जानिए वेब सीरीज़ मनी हाइस्ट के मुख्य किरदारों के बारे में
Eternals (इटरनल्स)
ड्रामा, एक्शन से भरपूर ये फिल्म 12 जनवरी 2022 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। ब्रायन टायर हेनरी, जेम्मा चैन लीड रोल में दिखाई देंगे।
स्टोरी लाइन Storyline – ऑस्कर विजेता क्लोए झाओ द्वारा डायरेक्ट की गई हॉलीवुड की मूवी इंटर्नल इस साल भारत के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी/ तेलुगु/ मलयालम/ कन्नड़/तमिल/अंग्रेजी भाषा में रिलीज़ होगी। यह मूवी उन प्राणियों की कहानी है जो पृथ्वी पर 7000 से अधिक सालों से रह रहे हैं। जब पृथ्वी पर दुश्मनों का आतंक बढ़ने लगता है, तब ऐसे में वह सभी एकजुट होकर अपने ग्रह को बचाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022
Must Read: इस साल नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज़
Bro Daddy ब्रो डैडी
26 जनवरी 2022 को ये फिल्म रिलीज़ होगी। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी। इसमें आपको मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन, कल्याणी प्रियदर्शन, मीना, लालू एलेक्स, मुरली गोपी, कनिहा और सौबिन दमदार एक्टिंग करते दिखाई देंगे।
स्टोरी लाईन Storyline – भाई डैडी पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत की दूसरी मलयालम भाषा में निर्देशित फिल्म है। यह एक मज़ेदार पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। आपको बता दें, कुछ साल पहले पृथ्वीराज सुकुमारन का निर्देशन कार्य मलयालम एक्शन-थ्रिलर लूसिफ़ेर के साथ शुरू किया गया था। अब इनका दूसरा निर्देशन ब्रो डैडी के नाम से पेश किया गया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म में फैमिली ड्रामा होगा, जो आपके मनोरंजन को बरकरार रखेगा।
Brahmastra (ब्रह्मास्त्र)
9 सितम्बर 2022 को ये थ्रिलर, ड्रामा फिल्म रिलीज़ होगी। इसमें रणवीर कपूर नज़र आएंगे।
स्टोरी लाइन Storyline – रणवीर की इस नई मूवी का ट्रेलर रिलीज़ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ ही दिन पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रोडक्शन हाउस ने इस मूवी का पोस्टर लॉन्च किया है। पोस्टर को देखकर ही लोग इस मूवी की स्टोरी के बारे में चर्चा करने लगे हैं। इस मूवी के पोस्टर में रणवीर कपूर हाथ में त्रिशूल लिए बेहद खतरनाक स्टाइल में खड़े हैं। इसके साथ ही उनके पीछे भगवान शिव की छवि नज़र आ रही है। इससे यह साफ होता है कि यह मूवी भगवान शिव से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही इस मूवी के मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन कहते सुनाई दे रहे हैं, “धरती का कण-कण कांप उठेगा, जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा, अंत का यह आरंभ है, जाग रहा ब्रह्मास्त्र है.” जिससे यह साफ होता है कि मूवी ब्रह्मास्त्र पर बनाई गई है। अब इस मूवी में यह जानना खास रहेगा कि आखिर ब्रह्मास्त्र का रहस्य है क्या?
Must Read: साल 2022 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होंगी ये लव रोमांस, थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज़
Upcoming Indian Movies on Hotstar 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।