Upcoming Movies in June 2022 list in Hindi – पृथ्वीराज, शेरदिल: द पीलीभीत सागा जैसी फिल्में मचाएंगी जून में धमाल
Upcoming Movies in June 2022 list in Hindi – भारतीय दर्शकों को पूरे साल भर नई-नई फिल्मों का इंतज़ार रहता है। जून के महीने में सिनेमाघरों में हिन्दी फिल्मों का अंबार लगने वाला है। इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए आपको बताते हैं जून के महीने में सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज़ होंगी।
Upcoming Movies in June 2022 – Upcoming Movies in June 2022 list in Hindi
फिल्म : पृथ्वीराज (Prithviraj)
रिलीज़ डेट : 3 जून 2022
कास्ट : अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर
अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म पृथ्वीराज तीन जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इस फिल्म को सिनेमाघरों में 10 जून को रिलीज़ करना था, लेकिन अब 3 जून को रिलीज़ किया जाएगा। ये फिल्म डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित है। ‘पृथ्वीराज’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 24 घंटों में 50 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। ऐसा करने वाला यह हिंदी सिनेमा का पहला ट्रेलर साबित हुआ है। इससे पहले साउथ इंडियन फिल्मों ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘RRR’ के ट्रेलर ने 24 घंटे में 50 मिलियन व्यू से ज़्यादा का आंकड़ा पार किया था।
फिल्म : मैदान (Maidaan)
रिलीज़ डेट : 3 जून 2022
कास्ट: अजय देवगन, प्रियामणि, गजराज राव
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म मैदान (Maidan), अब 3 जून, 2022 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह फिल्म सच्ची कहानी पर बनी है जिसमें भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के बारे में बताया गया है कि किस तरह उन्होंने 1950 से 1963 के बीच अपनी मृत्यु तक राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दी और उसका मेनेजमेंट किया। कई लोग फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम को भारतीय फुटबॉल का स्वरूप बदलने वाले व्यक्ति के रूप में जानते हैं। उनके अनुसार इन्हीं की वजह से भारतीय फुटबॉल का ये आधुनिक स्वरूप देखने को मिलै है।
Upcoming Movies in June 2022 list in Hindi
फिल्म: जनहित में जारी (Janhit Mein Jaari)
रिलीज़ डेट: 10 जून 2022
कास्ट: नुसरत भरूचा, टीनू आनंद, विजय राज
हाल ही में रिलीज़ हुआ इस फिल्म का ट्रेलर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म के ह्यूमरस डायलॉग्स और सोच को उड़ान देने वाली स्टोरी लाइन्स की वजह से लोग इसे खूब पंसद कर रहें हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटों में ही 10 मिलियन से अधिक बार देखा गया और यह तुरंत यूट्यूब पर भी ट्रेंड करने लगा। विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की जनहित में जारी इस फिल्म में नुसरत भरुचा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया है।
Upcoming Movies in June 2022 – upcoming hindi movies in june 2022
फिल्म: निकम्मा (Nikamma)
रिलीज़ डेट: 17 जून 2022
कास्ट: अभिमन्यु दसानी, शिर्ली सेतिया, सुनिल ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु दस्सानी और शिर्ली सेतिया अपनी फिल्म निकम्मा की रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भी नज़र आने वाली हैं। सामने आए एक मोशन पोस्टर के साथ ही रिलीज़ डेट का भी एलान कर दिया गया है। इस फिल्म के ज़रिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे अभिमन्यु दस्सानी भी जबरदस्त एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। फिल्म ‘निकम्मा’ एक्शन, रोमांस और मनोरंजन के पैकेज के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को ‘हीरोपंती’ और ‘बाघी’ के निर्देशक ने निर्देशित की है।
Must Read: साल 2022 में हॉटस्टार पर दमदार कहानियों के साथ धमाल मचाएंगी ये फिल्में
Upcoming Movies in June 2022 list in Hindi
खुदा हाफिज: चैप्टर 2 – अग्नि-परीक्षा (Khuda Haafiz: Chapter II – Agni Pariksha)
फिल्म : रिलीज़ डेट: 17 जून 2022
कास्ट: विद्युत जामवाल, शिवालिका ओबेरॉय
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘खुदा हाफिज’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसके मेकर्स ने इसके दूसरे भाग को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। ट्विटर पर इस फिल्म के दूसरे पार्ट का पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में विद्युत जामवाल एक कैदी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं, जिसने कैदी के कपड़े पहने हुए हैं। नए लुक के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि खुदा हाफिज चैप्टर 2 में समीर और नरगिस की अग्नि-परीक्षा देखें।
Upcoming Movies in June 2022
शेर दिल: द पीलीभीत सागा (Sherdil: The Pilibhit Saga)
रिलीज़ डेट: 24 जून 2022
कास्ट: पंकज त्रिपाठी, सयानी गुप्ता, नीरज कबि
अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही अपनी नई फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा (Sherdil: The Pilibhit Saga) के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें एक में अभिनेता पंकज त्रिपाठी साधारण व्यक्ति की वेशभूषा में जंगलों में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज़ का ऐलान भी कर दिया गया है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में शहरीकरण (Urbanization) के प्रतिकूल प्रभावों, मानव-पशु संघर्ष और गरीबी के बारे में एक स्टोरी सामने रखी जाएगी, जो जंगल के किनारे बसे एक गांव की लोगों के बारे में है।
Must Read: साल 2022 में रिलीज़ होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज़ और फिल्में
Upcoming Movies in June 2022 list in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।