Uttar Pradesh mein ghumne ki jagah: उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर बिताएं छुट्टियां, यह जगह आपको कर देंगी मंत्रमुग्ध
Uttar Pradesh mein ghumne ki jagah – Best Places To Visit In Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत और अनोखा राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की आबादी भारत के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। यहां अनेक मशहूर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल मौजूद हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश की 10 ऐसी घूमने लायक जगहों के बारे में, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
Uttar pradesh mein ghumne ki jagah – up me ghumne ki jagah
लखनऊ – Lucknow
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यह शहर गोमती नदी के तट पर स्थित है। यहां मुगल गेटवे रूमी दरवाज़ा, हज़रतगंज मार्केट, लखनऊ चिड़ियाघर, भूलभुलैया, इमामबाड़ा, अंबेडकर मेमोरियल पार्क, फिरंगी महल आदि अनेक पर्यटन स्थल हैं। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
Must Read: शॉपिंग,गॉसिप और लखनवी ज़ायके का एक साथ लुत्फ उठाना है तो जरूर जाएं लखनऊ के इन फेमस बाज़ारों में
Uttar pradesh mein ghumne ki jagah
आगरा – Agra
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल आगरा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण शहर है। यहां यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर ताजमहल स्थित है जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था। इसके अलावा आप आगरा में फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, जामा मस्जिद, अंगूरी बाग, चीनी का राउजा, जहांगीर किला, मोती मस्जिद, पंच महल, सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य इत्यादि बेहतरीन जगहों पर जाकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं।
Tourist Places in Uttar Pradesh
बनारस – Banaras
यह शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है जिसे भगवान शिव की नगरी के नाम से जाना जाता है। अगर आप यूपी में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो बनारस आपके लिए उपयुक्त जगह हो सकती है। ऐसे में अगर आप यहां घूमने आते हैं, तो बनारस स्थित घाटों पर जाना ना भूलें जैसे: प्रयाग घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिंका घाट आदि। इसके अलावा, यहां तुलसी मानसा मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, रामनगर किला, चुनार का किला, सारनाथ मंदिर, आलमगीर मस्जिद, गोडोवालिया मार्केट आदि अनेकों पर्यटन स्थल हैं। इस प्रकार, देशभर में घाटों और महादेव की नगरी से पहचाने जाने वाला यह शहर बनारस पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है जिसे वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है।
Uttar Pradesh mein ghumne ki jagah
Must Read:आध्यात्मिक नगरी ‘वाराणसी’ में जब भी जाएं, तो इन जगहों पर ज़रूर करें विज़िट!
प्रयागराज – Prayagraj
प्रयागराज को संगम स्थली के नाम से जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां हर पांच साल बाद कुंभ के विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यह शहर गंगा और यमुना नदी के तट पर बसा है। यहां मौजूद त्रिवेणी संगम पर हर साल अनेक श्रद्धालु आकर डुबकी लगाते हैं और मान्यतानुसार, अपने पापों से छुटकारा पाते हैं। इसके अलावा बात करें, पर्यटन की दृष्टि से तो यहां खुसरो बाग, आनंद भवन, प्रयागराज का किला, जवाहर तारामंडल, ऑल सेंट कैथेड्रल, अशोक स्तंभ आदि मौजूद हैं जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
Best Places To Visit In Uttar Pradesh
अयोध्या – Ayodhya
भगवान श्री राम की जन्मभूमि, अयोध्या असंख्य लोगों की आस्था से जुड़ा शहर है। राम मंदिर की वजह से पिछले कुछ वक्त से अयोध्या काफी चर्चा का विषय रहा है। अयोध्या मुख्य रूप से एक धार्मिक स्थल है, जहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आ सकते हैं। अयोध्या जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से चार का जन्मस्थान भी है। इस प्रकार जैनियों के लिए भी उत्तर प्रदेश में, अयोध्या सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां राम मंदिर के अलावा, छोटी छावनी, तुलसी स्मारक भवन, बहु बेगम का मकबरा, दंत धावन कुंड, सरयू नदी आदि भव्य धार्मिक स्थल हैं। यहां आकर आप सुखद जीवन का अनुभव कर सकते हैं।
Uttar pradesh mein ghumne ki jagah
Must Read: इटावा जाएं तो लायन सफारी का लुत्फ़ ज़रुर उठाएं, यहां जगह-जगह सुनाई देगी शेरों की दहाड़
मथुरा – Mathura
उत्तर प्रदेश में मौजूद एक ऐसा स्थान, जिसकी खूबसूरती के कायल भारतीय ही नहीं, अपितु विदेशी भी हैं, उस स्थान का नाम है मथुरा। इसी स्थान पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। मथुरा में दो सबसे महत्वपूर्ण मंदिर द्वारकाधीश मंदिर और गीता मंदिर हैं, जहां एक बार आपको ज़रूर जाना चाहिए। इसके साथ ही मथुरा में, राधा कुंड, कंस किला, गोवर्धन पहाड़ी, संग्रहालय, कुसुम सरोवर, रंगजी मंदिर, बरसाना, घाट आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं। मथुरा में स्ट्रीट फूड का भी स्वादिष्ट इतिहास रहा है, जैसे आलू की जलेवी, आलू-पूरी, चाट, जलेबी और गुलाब-जामुन आदि। एक और चीज़ है जो मथुरा में बेहद मशहूर है, वह है मथुरा के पेड़े। जब भी आप मथुरा आएं तब इन पेड़ों का स्वाद लेना न भूलें।
Best Places To Visit In Uttar Pradesh
चित्रकूट – Chitrakoot
उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों में चित्रकूट का नाम भी शामिल है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। चित्रकूट भारत के पवित्र स्थानों में गिना जाता है जिसकी रामायण काल से ही एक अलग पहचान है। माना जाता है कि चित्रकूट वही स्थान है जहां भगवान राम, अनुज लक्ष्मण और देवी सीता ने चौदह वर्ष के वनवास में से ग्यारह वर्ष का समय व्यतीत किया था। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। यहां गुप्त गोदावरी गुफा, जलप्रपात, दंतेवाड़ा मां काली का मंदिर, राम घाट, सती अनुसुइया आश्रम, हनुमान धारा, भरत मिलाप मंदिर, जानकी कुण्ड, स्फटिक शिला आदि अनेकों स्थल पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
Uttar pradesh mein ghumne ki jagah
Must Read: आगरा के पास घूमने की जगह, यहां करें अपनी छुट्टियां एंजॉय
झांसी – Jhansi
झांसी उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध नगर है जिसका नाम सुनते ही झांसी की रानी और उनकी वीरता की कहानी कानों में गूंजने लगती है। झांसी में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें हैं जो देखने लायक हैं। झांसी में पर्यटकों के घूमने के लिए कई स्थान मौजूद हैं, जैसे: गणेश मंदिर, झांसी का किला, चतुर्भुज मंदिर, गढ़मऊ लेक, हर्बल गार्डन, ओरछा चिड़ियाघर, परिच्छा बंधा, रानी महल, पनरिया नाथ झरना, झांसी म्यूजियम, महालक्ष्मी मंदिर, आदि। यहां आप छुट्टियों में घूमने जाने का विचार बना सकते हैं।
Tourist Places in Uttar Pradesh
वृन्दावन – Vrindavan
उत्तर प्रदेश का वृंदावन शहर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां हर साल भगवान श्री कृष्ण के भक्तों का ज़ोरदार मेला लगता है। वृंदावन में अनेकों मंदिर हैं, जिनका अपना प्राचीन इतिहास है। ऐसे में यदि आप श्री कृष्ण भक़्त हैं और ऐतिहासिक चीज़ें देखने और उनके बारे में जानने में रुचि रखते हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छी जगह साबित होगी। यहां के प्रेम मंदिर की लोकप्रियता विदेशों में भी है। इसके अलावा वृंदावन में इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन मंदिर, मदन मोहन मंदिर, केसी घाट, गोविंद देव जी मंदिर, श्री वृंदाकुंड, पागल बाबा मंदिर, कुसुम सरोवर इत्यादि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। यहां आपको अपने परिवार संग अवश्य ही घूमने जाना चाहिए।
Tourist Places in Uttar Pradesh – Best Places To Visit In Uttar Pradesh
कानपुर – Kanpur
कानपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध औद्योगिक और वाणिज्यिक शहर है जो गंगा नदी के समीप बसा है। यह शहर उत्तर प्रदेश की अधिक आबादी वाले शहरों में से एक माना जाता है। कानपुर शहर कपड़ा और चमड़ा उद्योगों के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं जिन्हें लोग दूर-दूर से देखने आते हैं जैसे जूलॉजिकल पार्क, जे के मंदिर, मोतीझील, जापानी गार्डन, बिठूर, कांच का मंदिर, जाजमऊ, चिड़ियाघर, इस्कॉन मंदिर आदि। इस प्रकार यह शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत के चलते पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
Must Read: अगर आपका भी बजट है कम, तो आसानी से करें इन 5 जगहों की यात्रा
Uttar Pradesh mein ghumne ki jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें