उत्तराखंड न्यूज़- पंतनगर से सातों दिन उड़ेगी फ्लाइट
Uttarakhand ki pramukh khabrein
कोर्ट ने नगर निमन को 24 घंटे के अंदर कूड़ा हटाने का आदेश दिया
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून शहर में 24 घंटे के अंदर सभी फुटपाथों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास से कूड़ा हटाने का आदेश नगर निगम को जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर कूड़ा नहीं हटाया गया तो मुख्य नगर अधिकारी इसके लिए ज़िम्मेदार माने जाएंगे। देहरादून में पिछले 12 दिनों से नगर निगम ने सफाई नही कराई है, जिसके चलते कोर्ट ने ये आदेश जारी किया।
Must Read: उत्तराखंड न्यूज़- त्रिवेंद्र रावत लाएंगे 3632 करोड़ का प्रोजेक्ट
कार्यक्रमों में उपहार वितरण की समय सीमा तय की गई
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकारी और गैरसरकारी कार्यक्रमों में सरकार के महानुभावों के सत्कार के लिए तीन मिनट की समयसीमा तय की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी अपर मुख्य सचिवों, सचिवों, जिलाधिकारियों और सभी विभागों को प्रदेश भर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सादगी से मनाने को कहा हैं, साथ ही मंच पर उपहार वितरण कार्यक्रम की समय सीमा तीन मिनट की गई है। इस नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया है।
16 से 29 सितंबर के बीच होगा भारत और अमेरिका की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास
उत्तराखंड के चौबटिया जिले में 16 से 29 सितंबर के बीच भारत और अमेरिका की सेना संयुक्त युद्धाभ्यास करेगी। पीआरओ डिफेंस गार्गी मलिक ने बताया कि संयुक्त युद्धाभ्यास में करीब 400 भारतीय सैनिक, 400 अमेरिकी सैनिक और 15 गढ़वाल राइफल्स के जवान हिस्सा लेंगे।
अब पंतनगर एयरपोर्ट से सातों दिन उड़ेगी फ्लाइट
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एयर इंडिया को आदेश दिया है कि वह तीन दिन के अंदर पंतनगर एयरपोर्ट से सातों दिन फ्लाइट की सुविधा सुनिश्चित करे। फिलहाल पंतनगर से सप्ताह में मात्र चार हवाई सेवाएं ही हैं। पंतनगर से दिल्ली के लिए एकमात्र सेवा उपलब्ध है। राजधानी देहरादून के लिए पंतनगर से एक भी सेवा नहीं है।
Must Read: उत्तराखंड न्यूज़ – हिमालय बचाओ अभियान का शुभारंभ
वंदना कटारिया ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर बनी
एशियन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी उत्तराखंड की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को हरिद्वार जिले के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी दीपक रावत ने इसकी घोषणा की और साथ ही ये भी कहा कि वंदना ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह साबित किया है कि प्रतिभा अपना रंग जरूर दिखाती है। उन्होंने वंदना को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।
पुलिस फोर्स व आईटीबीपी के जवानों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली
एसएसपी निवेदिता कुकरेती द्वारा देहरादून जिले के 33 स्थानों पर 24,800 लोगों को हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई गई। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। वही आईटीबीपी के जवानों ने भी सीमाद्वार मुख्यालय में हिमालय बचाओ की शपथ ली। ऋषिकेश, मसूरी, विकासनगर में भी शपथ दिलाई गई।
16 सितंबर को मनाई जाएगी गौरातीज
वैश्य अग्रवाल सभा महिला सैल 16 सितंबर को गौरातीज उत्सव मनाएगी। आज हुई एक बैठक में इसका फैसला लिया गया। पहले गौरातीज को 19 अगस्त को आयोजित किया जाना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी गई है।
For Latest Updates like Uttarakhand ki pramukh khabrein, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।