कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने दी शहादत, हासिल किए 37 बहादुरी पुरस्कार
Uttarakhand martyr kargil war – 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के करगिल जिले में युद्ध लड़ा गया, जिसे कारगिल युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। इस युद्ध में उत्तराखंड के सर्वाधिक रणबांकुरों ने दुश्मन को देश की सरहद से बाहर खदेड़ते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। इस वजह से उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। आइए जानें उत्तराखंड के जांबाजों की शहादत की दास्तां को।
Uttarakhand martyr kargil war
- 19 साल पहले 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के करगिल जिले में लड़ा गया। हर साल इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
- कारगिल युद्ध में भारत ने अपने 527 जवानों को खोया तो वहीं 1,363 जवान गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें पाकिस्तानी सेना के लगभग चार हजार के जवान मारे गए।
- ऑपरेशन विजय में भारत के उत्तराखंड राज्य से सबसे ज्यादा 75 जवान शहीद हुए। इस घटना का जहां एक तरफ दुख है तो वहीं दुसरी तरफ गर्व भी है।
- कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के जवानों से 37 महत्वपूर्ण बहादुरी पुरस्कार हासिल किए।
- साल 1999 के कारगिल युद्ध के बाद से अब तक के रिकार्ड के मुताबिक उत्तराखंड के औसतन दो जवान शहीद हो रहे हैं। इन 19 सालें के दौरान राज्य के 363 जवान शहीद हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Kargil vijay diwas- जानिए कारगिल युद्ध की पूरी कहानी, कैसे भारतीय सेना ने की थी युद्ध में विजय हासिल
कारगिल के युद्ध में शहीद उत्तराखंड के जवान (Uttarakhand martyr kargil war)
- कारगिल युद्ध में जिला वार शहीद
देहरादून- 14, अल्मोड़ा- 3, बागेश्वर- 3, चमोली- 7, लैंसडौन- 10, नैनीताल- 5, पौड़ी- 3, पिथौरागढ़- 4, रुद्रप्रयाग- 3, टिहरी- 11, उधम सिंह नगर- 2, उत्तरकाशी- 1
- पदक से अलंकृत सैनिक
मेजर विवेक गुप्ता – महावीर चक्र, मेजर राजेश सिंह भंडारी- महावीर चक्र, नाइक ब्रिजमोहन सिंह – वीर चक्र, नाइक कश्मीर सिंह – वीर चक्र, ग्रुप कैप्टन एके सिन्हा – वीर चक्र, आनरेरी कैप्टन खुशीमन गुरुंग – वीरचक्र, राइफलमैन कुलदीप सिंह – वीर चक्र, लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग – सेना मेडल, सिपाही चंदन सिंह – सेना मेडल, लांस नाइक देवेंद्र प्रसाद – सेना मेडल, नाइक शिव सिंह – सेना मेडल, नायक जगत सिंह – सेना मेडल, राइफलमैन ढब्बल सिंह – सेना मेडल, लांस नाइक सुरमन सिंह – सेना मेडल, आनरेरी कैप्टन ए हेनी माओ – सेना मेडल, आनरेरी कैप्टन चंद्र सिंह – सेना मेडल
ये भी पढ़ें: क्षेत्रीय भाषा को स्कूलों में लागू करने वाला ‘पौड़ी गढ़वाल’ बना पहला जनपद
- रेजीमेंटों में उत्तराखंड के शहीद
गढ़वाल राइफल- 54, नागा रेजिमेंट- 19, कुमाऊं रेजिमेंट- 12, पैरा रेजिमेंट- 9, गोरखा राइफल्स- 3, पांच विकास- 3, इंजीनियिरंग- 2, महार रेजिमेंट- 1, गार्डस रेजिमेंट- 1, आरआर- 1, राजपूताना राइफल्स- 1, एयरफोर्स- 1, जे एंड रेजिमेंट- 1, लद्दाख स्काउट- 1
ये भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas quotes, status, wishes, Images
To read more stories like uttarakhand martyr kargil war , ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।