Uttarakhand News – Uttarakhand samachar – उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए शुरु हुआ मतदान
Uttarakhand News 11 April 2019 Uttarakhand samachar
- आज उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से शुरु होकर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन सभी पांच सीटों पर राज्य के 52 प्रत्याशी अलग- अलग पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
- सीएम त्रिवेंद्र रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वोट डालकर अपने मत का इस्तेमाल किया। मतदान करने के बाद सीएम रावत ने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
MUST READ- BJP Manifesto 2019 – बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानें संकल्प पत्र की खास बातें
- बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने सुबह 7 बजे अपना वोट डाला। अजय टम्टा ने पोलिंग बूथ पहुंच कर सबसे पहले मतदान किया। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामदेव ने कहा देश में अच्छी सरकार के लिए मतदान किया जा रहा है।
- देहरादून राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग एवं सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों ने वोटिंग से एक दिन पहले रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। छात्रों ने लोगों को मतदान का महत्व भी समझाया।
MUST READ- 2019 के चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की नैया पार कराएंगे ये सितारे
- ऋषिकेश में होम्योपैथिक दिवस पर चिकित्सा कैंप लगाया गया। इस कैंप में 185 से ज़्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा के बारें में भी जागरूक किया गया।
MUST READ- NDA ruling – Some of the Modi government achievements
- नेशनल हेल्थ सर्विसेज यूनाइटेड किंगडम द्वारा न्यूट्रिशन प्रिवेंट कैंसर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कैंसर की रोकथाम के लिए बेहतर सुझाव दिए गए। लोगों को शराब, धुम्रपान और तंबाकु जैसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई।
- जवान जगदेव सिंह ने उत्तराखंड पुलिस का नाम किया रोशन। जगदेव ने शख्स को गंगा की लहरों में डूबने से बचाया। इस बहादुरी के लिए जगदेव की हर कोई तारीफ कर रहा है।
- लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार दो ‘सखी बूथ’ बनाए हैं। ये बूथ रुद्रप्रयाग जिले में बनाए गए हैं। इनकी बागडोर सिर्फ महिलाएं ही संभाल रही हैं।
MUST READ- Lok Sabha chunav 2019 – जानें बीजेपी के इन दिग्गज नेताओं के खिलाफ कौन लड़ रहा है चुनाव
To read more stories like Uttarakhand News 11 April 2019 Uttarakhand samachar, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.