Uttarakhand News- त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेयजल योजना को मंज़ूरी दी
Uttarakhand News 14 august 2019 Uttarakhand samachar
- त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेयजल योजना को मंज़ूरी दी। इसमे 975 करोड़ का खर्च आएगा। इस योजना से हजारों लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। 2023 तक इस योजना को पूरा करने का समय दिया गया।
- मेयर सुनील उनियाल गामा और दून डिफेंस करियर प्वाइंट के निदेशक जेपी नौटियाल ने पटेलनगर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंचेंगी। इस यात्रा के दौरान उन वीर योद्धाओं को याद किया जाएगा जिन्होंने देश की आज़ादी में अहम भूमिका है।
Must read- एक ऐसे सैनिक की कहानी, जो शहीद होने के बाद भी रिटायरमेंट तक करते रहे देश सेवा
- उत्तराखंड में गज यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले ये सिर्फ मेघालय और तमिलनाडु मे निकाली जाती थी, लेकिन अब राज्य में भी निकाली जाएगी। इसी के चलते वन मंत्री हरक सिंह ने यात्रा की प्रतीक प्रतिमा का अनावरण भारतीय वन्य जीव संस्थान में किया।
- सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई प्रस्ताव पास किए गए। मीटिंग में सीएम के सामने 21 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से 19 को मंजूरी दी गई।
Uttarakhand News 14 august 2019 Uttarakhand samachar
- पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक की। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने झंडारोहण के आयोजन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।
Must read – स्वतंत्रता दिवस – ये कविताएं दिलों में जगाती हैं देशभक्ति का जज़्बा
- उषा ब्रेको कंपनी ने महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा। कंपनी की ओर से आदेश जारी किया गया कि 15 से 16 अगस्त तक हरिद्वार की रहने वाली महिलाओं के लिए उड़न खटोला की यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। साथ ही उनके साथ आने वाले परिवार के लोगों के लिए भी रियायती दर पर टिकट उपलब्ध कराई जाएगी।
Must read- रक्षाबंधन समय, मंत्र और किस रंग की राखी है शुभ
- अब राज्य के गांव भी प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कचरे से मुक्त हो पाएंगे। इसके लिए 95 न्याय पंचायतों में एक- एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में प्लास्टिक- पॉलीथिन एकत्र करने के लिए कांपेक्टर मशीन लगाई जाएगी और फिर बाद में कचरे को हरिद्वार के रिसाइकिलिंग प्लांट में भेजा जाएगा।
Uttarakhand News 14 august 2019 Uttarakhand samachar
- फूलों की घाटी इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगी। घाटी में 1 जून से अब तक 11753 पर्यटक आ चुके हैं। इनमे 314 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। घाटी में बढ़ती पर्यटकों की संख्या से पर्यटन व्यवसायी काफी खुश हैं। माना जा रहा है कि इस बार घाटी पर्यटको को लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
Must read- हनुमनथप्पा एक ऐसा जांबाज़ सिपाही, जिसकी कहानी दुनिया के लिए मिसाल बन गई
For more stories like Uttarakhand News 14 august 2019 Uttarakhand samachar, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।