उत्तराखंड में 11 अगस्त से बीजेपी सदस्यता अभियान चलाएगी
Uttarakhand News 15 July 2019 Uttarakhand samachar
- उत्तराखंड में 11 अगस्त से बीजेपी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान पार्टी के मंत्री, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि हफ्तेभर तक विस्तारक की भूमिका में रहेंगे और नए सदस्य भी बनाएंगे।
- बलियानाले में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसी के चलते भूस्खलन के कारणों का पता लगाने इसरो की टीम नैनीताल पहुंची है। ये टीम ड्रोन से बलियानाला की स्टडी कर भूस्खलन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मौके पर जिलाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए प्रो कबड्डी 2019 सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
- नहरू पर्वतारोहण संस्थान का पांच सदस्यीय अभियान दल नेलांग वैली की मुंबा पीक पर आरोहण के लिए रवाना हुआ। ये पहला दल है जो यहां आरोहण करेगा, इससे पहले किसी भी पर्वतारोही ने इसका आरोहण नहीं किया है।
- कांवड़ मेले को लेकर ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी में सुरक्षा प्रबंध किए गए। इसके साथ ही मसूरी में कांवड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। कुठाल गेट और कोल्हू खेत में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 16 जुलाई शाम से 17 जुलाई की सुबह तक चंद्रग्रहण सूतक के चलते चारों धामों के कपाट बंद रहेंगे। 17 जुलाई को चन्द्रग्रहण खत्म होने के बाद सुबह बद्री- केदार धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि 16 जुलाई की शाम 3:45 मिनट पर गंगा आरती होगी। ठीक 4 बजे राजभोग लगेगा। इसके बाद 4:10 पर कपाट बंद होंगे।
ये भी पढ़ें- सारी मनोकामना पूरी करते हैं शिव के यह श्लोक
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने ऐलान किया कि जल्द ही गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहां सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
- राज्य में रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में साहसिक खेलों के लिए अलग विंग की स्थापना करने जा रहा है। इसके लिए अलग मुख्य अधिशासी अधिकारी की तैनाती की जाएगी, जो पूर्ण रूप से साहसिक खेलों से संबंधित कार्य देखेंगे।
- राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख धारी के 6 छात्रों को होप संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। ये छात्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैँ। इसके साथ ही इनमें से तीन छात्रों ने सीड बॉल्स तैयार किए है। इन सीड बॉल्स को इस संस्था ने जंगल में डाला है।
ये भी पढ़ें- इन भजनों को सुन,आप भी रम जाएंगें भगवान शिव की भक्ति में
उत्तराखंड की खबर तो आपने पढ़ ली, चलिए अब आपको महाकालेश्वर मंदिर के बारे में बताते हैं। इस जानकारी को पढ़कर आप भी वहां ज़रुर जाना चाहेंगे।
- मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर में महाकालेश्वर मंदिर स्थित है जो कि भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
- यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर के बारे में बताया गया है।
- 1235 ई. में इल्तुत्मिश के द्वारा इस प्राचीन मंदिर का विध्वंस किए जाने के बाद से यहां जो भी शासक रहे, उन्होंने इस मंदिर के नवीनीकरण और सौन्दर्यीकरण की ओर विशेष ध्यान दिया।
- महाशिवरात्रि एवं श्रावण मास में हर सोमवार को इस मंदिर में अपार भीड़ होती है।
- मंदिर से लगा एक छोटा-सा जलस्रोत है जिसे कोटितीर्थ कहा जाता है।
अगर आप इस मंदिर के बारे में और भी जानकारी लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.tentaran.com/mahakaleshwar-jyotirlinga-temple-ujjain/
To read more stories like Uttarakhand News 15 July 2019 Uttarakhand samachar,फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।