Uttarakhand News – Uttarakhand samachar- देहरादून से पंतनगर हवाई सेवा शुरु
Uttarakhand News 17 Jan 2019 Uttarakhand samachar
देहरादून से पंतनगर के लिए नियमित हवाई सेवा शुरु हुई
- पिथौरागढ़ जिले से पंतनगर और देहरादून के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू की गई।
- जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पहली उड़ान भरी गई।
- यात्रियों के साथ वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी पहली उड़ान का मज़ा लिया।
बाबा रामदेव ने लॉन्च किया नमक
- योगगुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि का डबल फोर्टिफाइड नमक लॉन्च किया।
- रामदेव ने कहा कि पतंजलि नमक में आयोडीन के साथ आयरन का भी समावेश किया गया है।
- देश में पतंजलि का यह पहला डबल फोर्टिफाइड नमक है।
प्रयागराज के कुंभ में सीएम त्रिवेंद्र रावत शिरकत करेंगे
- 21जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मदन कौशिक प्रयागराज के कुंभ में जाएंगे।
- वहां पहुंचकर ये सभी मंडलेश्वरों से मिलकर उन्हें हरिद्वार महाकुंभ के लिए आमंत्रित करेंगे।
सीएम ने लोगों को सरकार के कार्यों के बारें में बताया
- टिहरी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने लोगों को सरकार के कार्यों के बारे बताया।
- सीएम ने कहा कि जिले के विकास के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण किया गया है।
- टिहरी में हर साल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
- सरकार 2022 तक प्रदेश में करीब 200 पुल बनाने जा रही है।
- ये भी कहा कि टिहरी झील में सी प्लेन उतारने वाला ये देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।
‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ योजना शुरू की गई
- राज्य में ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ योजना शुरू की गई।
- योजना के ज़रिए 23 बुज़ुर्ग यात्रियों को निशुल्क बागेश्वर दर्शन के लिए रवाना किया गया।
- पर्यटन अधिकारी ने बताया कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए सरकार ने इस योजना को चलाया है।
- यात्रियों को गंगोलीहाट, बागेश्वर और जागेश्वर के भी दर्शन कराए जाएंगे।
ये भी पढ़े: इन हर्बल चाय में छिपा है सेहत का खज़ाना
अनाथ लड़कियों की मां बनीं साध्वी कमलेस भारती
- हरिद्वार की रहने वाली साध्वी कमलेस भारती लोगों के लिए एक मिसाल बनीं।
- इन्होंने अपना पूरा जीवन अनाथ बच्चियों के जीवन को संवारने में लगा दिया।
- कमलेस भारती ने 18 साल पहले अनाथ बच्चों के लिए मातृ आंचल विद्यालय खोला था।
- जिसमें अभी भी करीब 800 लड़कियों का भविष्य संवारा जा रहा है।
- इस विद्यालय में लड़कियों को पढ़ाया जाता है और रहने की जगह भी दी जाती है।
- साध्वी ने कई अनाथ लड़कियों की शादी भी करवाई।
उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की
- महिला क्रिकेट अंडर-23 टी-20 नॉकआउट लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है।
- आज उत्तराखंड टीम और तमिलनाडु के बीच मुकाबला खेला गया, जहां उत्तराखंड ने 6 रनों से जीत हासिल की।
- उत्तराखंड टीम ने 102 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन तमिलनाडु टीम महज़ 96 रनों पर ही सिमट गई।
पर्यटन विभाग ने यूरोपियन पर्यटकों को लुभाने की योजना बनाई
- उत्तराखंड में बढ़ती विदेशी पर्यटकों की तादाद को देखते हुए पर्यटन विभाग ने लिया फैसला।
- पर्यटन विभान इस साल यूरोप में उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्रों का प्रचार-प्रसार करेगा।
- पर्यटक विभाग का कहना है कि अगर सही तरीके से प्रचार प्रसार किया जाए, तो अधिक पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित किया जा सकता है।
क्या आप उत्तराखंड की इस फेमस पर्सनालिटी को जानते हैं? तो बताइए कौन हैं ये?
अगर आप इनके बारें में जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/category/famous-people-of-uttarakhand-in-hindi/
For more stories like Uttarakhand News 17 Jan 2019 Uttarakhand samachar, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।