Uttarakhand News- जनरल बिपिन रावत ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन
Uttarakhand News 18 September 2019 Uttarakhand samachar
- भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन। यहां पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और इसके बाद बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रशासन काफी सख्त नज़र आया। उनके आने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
- कुछ मसय बाद राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रचार की गाइडलाइन जारी कर दी। इस गाइडलाइन के तहत कोई भी उम्मीदवार लाउडस्पीकर से शाम 8 बजे के बाद प्रचार नहीं कर पाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Must read- इस महीने मकर राशि वालों पर चढ़ेगा प्यार का खुमार, मिलेगा सच्चा प्यार
- अब राज्य के निजी स्कूलों में भी संस्कृत पढ़ाई जाएगी। ये आदेश शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दिए। शिक्षा मंत्री ने ये भी बताया कि संस्कृत को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के लिए भी अनिवार्य किया जाएगा।
Uttarakhand News 18 September 2019 Uttarakhand samachar
- ऋषिकेश में फिर से शुरु हुई राफ्टिंग। करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद इसे चालू किया गया। पहले दिन करीब 30 राफ्टें गंगा में उतारी गई थी। पर्यटकों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया।
- हाल ही में यूके के ब्राइटन शहर में इंटरनेशनल बायोकास्टिक्स काउंसिल आयोजित की गई। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान उन्होंने लंदन की नेशनल लाइब्रेरी का भी दौरा किया और वहां के अधिकारियों के साथ भारतीय पक्षियों के गीतों की वीथिका बनाने पर भी सहमति बनाई। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
- केदारनाथ धाम ने बनाया बनाया रिकॉर्ड। इस वर्ष मंदिर की आय में जबरदस्त उछाल आया है, जिसके चलते बाबा के खजाने में 13 करोड़ से अधिक की रकम पहुंच चुकी है। ये 2018 की तुलना में काफी ज़्यादा है।
Uttarakhand News 18 September 2019 Uttarakhand samachar
- उत्तराखंड के एनसीसी कैडेट देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये आम लोगों को मतदान, नशा मुक्ति, स्वच्छता आदि के लिए जागरुक कर रहे हैं।
- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के काम में तेजी आई है। बताया जा रहा है कि इस साल के आखिर तक न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। अप्रैल 2020 तक यहां ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रहा है, जो सारी सुविधाओ से लैस होगा।
Must read- मोदी सरकार के बड़े फैसले, जिसने देश को दिखाई एक नई राह
Must read- Interesting facts about New Delhi that will blow your mind
To read more stories like Uttarakhand News 18 September 2019 Uttarakhand samachar, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।