Uttarakhand News- राज्य के प्रत्येक विकासखंड में एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा
Uttarakhand News 23 September 2019 Uttarakhand samachar
- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में अवैध शराब के खिलाफ उठाए सख्त कदम। सीएम ने इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को रोकने में सरकार को आम लोगों की मदद चाहिए, जनता हमे सहयोग करे।
- राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार नए- नए कदम उठा रही है। इसी को लेकर सीएम ने बताया कि अब राज्य के प्रत्येक विकासखंड में एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। ये विद्यालय ढाई से पांच एकड़ के परिसर में बनाए जाएंगे।
- अनंत प्रकाश मेहरा ने किया राज्य का नाम रोशन। ये लगातार 15 वर्षो से दिव्यांगों के लिए कार्य कर रहे हैं। इन्होंने 2014 में मुनिशाभा सेवा सदन व दून डिफ्रेंटली एबल ट्रस्ट की स्थापना की और दिव्यांग एवं ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए कार्य करना शुरू किया। अनंत दिव्यांगों व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए इन्हें कई बार राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
must read- ये हैं भारत की फेमस महिला एथलीट जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स में रचा इतिहास
- राज्य सरकार जल्द ही हल्द्वानी के कैदियो के लिए जेल रेडियो खोलने जा रही है। कैदियो को जेल के अंदर फरमाइश के अनुसार गाने सुनाए जाएंगे और साथ ही समाचार भी बताए जाएंगे। इसका उद्घाटन 10 दस अक्तूबर से पहले किया जाएगा।
Uttarakhand News 23 September 2019 Uttarakhand samachar
- राजपुर रोड स्थित कैनरा बैंक परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। इस दौरान कई लोगों ने जांच करवाकर रक्तदान किया। इसके साथ ही सीनियर डॉक्टर्स ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।
must read-नरेंद्र मोदी: राजनेता, कवि, संघ प्रचारक, हर रोल में है धाक…
- देहरादून के तीन मैदानों पर 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मुकाबले खेले जाने हैं। इसके लिए सारी टीम देहरादून पहुंच चुकी हैं। इन टीमों का भव्य तरीके से राज्य में स्वागत किया गया।
Uttarakhand News 23 September 2019 Uttarakhand samachar
- ‘लिटिल बेबी’ फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत और महापौर सुनील उनियाल ने किया। ये फिल्म बाप- बेटी के रिश्तों पर आधारित है और इसकी शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। फिल्म में ज़्यादातर कलाकार भी उत्तराखंड के हैं।
- 1 अक्टूबर से हर प्रतिदिन दिल्ली और देहरादून के बीच अतिरिक्त फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। ये फ्लाइट पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। इसके शुरु होने से राज्य के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
Must read-Howdy Modi: Live updates – What is Howdy Modi?
Guru nanak dev quotes in hindi- यहां पढ़ें गुरु नानक देव जी के अनमोल वचन
To read more stories like Uttarakhand News 23 September 2019 Uttarakhand samachar, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।