बाजारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा-मुख्यमंत्री
Uttarakhand News 26 June 2019 Uttarakhand samachar
- राज्य के मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ और भी कई नेताओं ने सत्यमित्रानंद को श्रद्धांजलि दी। सत्यमित्रानंद को आध्यात्म के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था।
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही दून के कई बाजारों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। इन्हें शिफ्ट करने के लिए चार हजार एकड़ लैंड बैंक की तलाश की जा रही है। अधिकारी इसकी योजना तैयार कर रहे हैं।
- उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पंचायती राज संशोधित विधेयक सदन में पारित कर दिया गया। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब पंचायत चुनाव में केवल दो बच्चों वालों को ही लड़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आवेदक की न्यूनतम शेक्षिक योग्यता भी तय की गई।
ये भी पढ़ें- जानिए मध्य प्रदेश में किस मंत्री के पास है कौन सा विभाग
- साल 2020 में पहली बार एक दल एवरेस्ट शृंखला में शामिल चार चोटियों का एक साथ आरोहण करेगा। केंद्र सरकार ने इस अभियान की जिम्मेदारी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम उत्तरकाशी को सौंपी है। इस अभियान का नाम इंडियन एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन रखा गया है।
- अब 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस राज्य के सबसे ज्यादा दुर्घटना वाले क्षेत्र को चिह्नित करेगी। उन स्थानों को चिह्नित कर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसकी मद्द से एक्सीडेंटल ब्लैक स्पॉट में सुधार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- विराट के शेर देंगे वेस्टइंडीज को चुनौती
- वैज्ञानिकों का एक दल चौराबाड़ी ग्लेशियर की तलहटी में झील की वास्तविकता पता लगाने पहुंचा। खोज- बीन के बाद ये दल अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
- 13 जुलाई को बायोडायवर्सिटी पार्क में 32 सौ पौधे लगाए जाएंगे। ये फैलसा लोगों को जागरुक करने और पर्यावरण को बनाए रखने के लिए लिया गया। इस कार्यक्रम को पेड़ सेवा नाम दिया गया। वन मंत्री और स्कूली बच्चे इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
- 27 जून को धर्मावाला के स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया जाएगा। इसी के चलते डॉ. अनुज सिंघल ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
ये भी पढ़ें- इन 5 टीमों ने विश्व कप में चटकाए सबसे ज़्यादा विकेट और बनाया रिकॉर्ड
To read more stories like Uttarakhand News 26 June 2019 Uttarakhand samachar, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter