Uttarakhand News – Uttarakhand samachar – हरिद्वार में बायो डाइजेस्टर टॉयलेट बनाए जाएंगे।
Uttarakhand News 30 April 2019 Uttarakhand samachar
- पंतनगर विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में कई विद्यार्थियों को उपाधि दी गई साथ ही 14 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति रजत पदक और 11 कुलपति कांस्य पदक बांटे गए।
MUST READ – 2019 के चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की नैया पार कराएंगे ये सितारे
- देहरादून में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 25 रीजन से 350 बाल वैज्ञानिकों ने अपने अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किए।
- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि बीएचईएल के सहयोग से ऋषिकेश और हरिद्वार में 25 यूनिट बॉयो डाइजेस्टर टॉयलेट बनाए जाएंगे। इस कार्य के लिए बीएचईएल ने 6 करोड़ 65 लाख की राशि आवंटित की।
MUST READ- Lok Sabha chunav 2019 – जानें बीजेपी के इन दिग्गज नेताओं के खिलाफ कौन लड़ रहा है चुनाव
टिम्मरसैंण महादेव मंदिर बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन बाबा के दर्शन कर के श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। पहले दिन 400 से अधिक लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
- एनटीए ने जेईई मेन-2 का परिणाम घोषित किया। इसमे उत्तराखंड में प्रतीक टिबरेवाल ने टॉप किया है। प्रतीक ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी है। इस उपलब्धी के लिए प्रतीक को सभी लोग बधाई दे रहे हैं।
MUST READ- IPL 2019 CSK vs DC 50th Match – जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स और सुपर किंग्स
- चार धाम यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड में हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। इस हेल्प डेस्क पर 6 अलग-अलग विभागों के अधिकारी बैठेंगे, जो यात्रियों की परेशानियों को दूर करेंगे।
- आरोग्यधाम अस्पताल में सर्जिकल सोसायटी ऑफ देहरादून की ओर से लेप्रोस्कॉपी सर्जरी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्रों को लेप्रोस्कॉपी सर्जरी की तकनीक बताई और एंडो ट्रेनिंग भी दी।
- 1 जून से पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरु कर दी हैं। ये ऐसी घाटी है जिसमे फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलती हैं।
MUST READ – सभी 10 देशों की टीम घोषित, ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए मैदान में घुमाएंगे बल्ला
To read more stories like Uttarakhand News 30 April 2019 Uttarakhand samachar, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.