केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी देहरादून दौरे पर पहुंची
Uttarakhand News 30 July 2019 Uttarakhand samachar
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नज़र आएंगे। ये प्रोग्राम 12 अगस्त को प्रसारित होगा। इस शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हुई है। शो की शूटिंग कालागढ़, फुलई चौड़, ढिकाला, खिनानौली आदि जगहो पर की गई।
- केदारनाथ जाने के लिए अब भक्तों को ज़्यादा चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार रुद्रा प्वाइंट से संगम तक दो किमी आरसीसी मार्ग का निर्माण कराने जा रही है। इसे बनाने में सवा दो करोड़ रुपये की लागत लगेगी।
ये भी पढ़ें: अगस्त का महीना इन राशियों को बना रहा खूब रोमांटिक
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी देहरादून दौरे पर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान पोषण अभियान समेत अन्य केंद्रीय पोषित योजनाओं की समीक्षा की गई।
- सितंबर में श्रीलंका में यूथ एशिया कप 2019 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की गई। टीम में हरिद्वार के शाश्वत रावत का भी चयन किया गया है। ये दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इस तरह से करें आंखों की देखभाल
- हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अनिल बलूनी के बीच बैठक की गई। इसमे उत्तराखंड के विकास को लकेर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। ये भी फैसला लिया गया कि हरियाणा में उत्तराखंड भवन का निर्माण कराया जाएगा।
- उत्तराखंड के डॉक्टर भी अब सीखेंगे गढ़वाली। स्वामी राम हिमालयन विवि ने मेडिकल के छात्रों को गढ़वाली सिखाने का फैसला किया है। कुछ समय पहले विवि ने अखिल गढ़वाल सभा से स्थानीय बोली सिखाने के लिए अनुमति मांगी थी, जो अब मिल गई है।
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं इंडिया गेट कब, किसने और क्यों बनवाया?
- लक्ष्मण झूला पुल के जर्जर होने के बाद अब उसी के पास कांच का एक नया पुल बनाया जाएगा। नया पुल पारदर्शी कांच से तैयार किया जाएगा। इस पुल को दो लेन में बनाने की तैयारी है। इसमे आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे।
- हिमालयी राज्यों में नए पर्यटन स्थल विकसित करने की मांग की गई थी जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी मंजूरी दे ही है। जल्द ही इस पर कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Happy friendship day, quotes, status, wishes, wallpaper, and greetings – फ्रेंडशिप डे स्टेटस
To read more stories like Uttarakhand News 30 July 2019 Uttarakhand samachar,ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।