Uttarakhand News – Uttarakhand samachar- रेखा आर्य ने लगाई गंगा में डुबकी
Uttarakhand News 5 Feb 2019 Uttarakhand samachar
बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने लगाई गंगा में डुबकी
- बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने मौनी अमावस्या पर कुंभ में पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद पूजा अर्चना भी की।
- शाही स्नान के बाद अखाड़े की शोभा यात्रा में भी शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने सभी अखाड़ों के महामंडलेश्वर और संत समाज को हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने वाले महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया।
ये भी पढ़ें- इन पांच जगहों में मिलता है बीकानेर का असली मज़ा
21 फरवरी से सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा
- 21 फरवरी से बीसीसीआई द्वारा सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए राज्य के खिलाड़ियों में से 15 बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।
- इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम सात मैच खेलेगी। पहला मुकाबला 21 फरवरी को सर्विसेज के साथ होगा।
- चयनित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा।
अटल अन्नपूर्णा कैंटीन का उद्घाटन किया गया
- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रुड़की तहसील परिसर में अटल अन्नपूर्णा कैंटीन का उद्घाटन किया।
- मदन कौशिक ने कहा कि इस कैंटीन में रुड़की व आसपास की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही हैं।
- इस कैंटीन से लोगों को सस्ते दामों पर साफ और स्वच्छ भोजन मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ये इन हर्बल चाय में छिपा है सेहत का खज़ाना
कैंसर के उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया गया
- विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एम्स ऋषिकेश में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
- इस मौके पर मरीज़ों, कर्मचारियों को कैंसर के लक्षण और बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
- एम्स निदेशक रवि कांत ने बताया कि कैंसर को शुरुआती अवस्था में उचित उपचार करके ठीक किया जा सकता है।
ऋषिकेश से राजस्थान के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू
- ऋषिकेश से राजस्थान के बाड़मेर के लिए रेलवे ने नई ट्रेन की शुरुआत की।
- इस मौके पर नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने ट्रेन चालक को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
- अनीता ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने का श्रेय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्हीं के प्रयासों से इस सुपरफास्ट ट्रेन का सपना पूरा हो पाया।
पौड़ी की प्रियांशी का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
- पौड़ी की प्रियांशी का राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
- प्रियांशी ने ऐसी मशीन का आविष्कार किया जिसमें अखरोट को डालकर उसके छिलकों को निकाला जा सकता है।
- इससे पहले भी प्रियांशी राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर चुकीं हैं। जिसमें उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त किया था।
ये भी पढ़ें- टीवी की इन ऑनस्क्रीन जोड़ियों को देखने के लिए बेताब रहते हैं दर्शक
श्रमिकों को सिलाई मशीन के साथ प्रोत्साहन राशि दी गई
- राज्य के श्रम मंत्री हरक सिंह ने श्रमिकों की मदद करने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र बांटे।
- महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन के साथ प्रोत्साहन राशि भी वितरित की।
- मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा युवाओं, श्रमिकों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रदेश सरकार भी हर मुसीबत में श्रमिकों के साथ हर समय खड़ी है।
आईपीएस अपर्णा कुमार उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराएंगी
- 2002 बैच की आईपीएस अपर्णा कुमार महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकी हैं।इस साल 13 जनवरी को इन्होंने दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराया था।
- दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराने वाली यह देश की पहली महिला आईपीएस बनीं।
- अब ये उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने की तैयारी में हैं। अप्रैल में इस अभियान को शुरू किया जाएगा।
- इसके बाद वो उत्तरी अमेरिका के अलास्का में माउंट डेनाली चोटी का आरोहण भी करेंगी।
सिर्फ पांच दिन के अंदर सेना ने तैयार किया वैली ब्रिज
- कुछ समय पहले एक हादसे की वजह से गढ़ी कैंट का वैली ब्रिज टूट गया था। जिसकी वजह से लोगों को आने- जाने में परेशानी हो रही थी।
- ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के लिए सेना ने खुद ही पुल को ठीक करने का कार्य किया।
- सिर्फ पांच दिन के अंदर ही सेना ने इस पुल का निर्माण पूरा कर लिया।
- अब वैली ब्रिज से सेना के टैंक और बड़े ट्रक भी आसानी से गुजर पाएंगे। सेना की ओर से इसकी मज़बूती का ट्रायल भी लिया जा रहा है।
MUST READ- ashi and Nungshi Malik – Mountaineering
For more stories like Uttarakhand News 5 Feb 2019 Uttarakhand samachar, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.
#uttarakhand #uttarakhandnews #uttarakhandsamachar