Uttarakhand News – Uttarakhand samachar – आज स्मृति ईरानी अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी।
Uttarakhand News 8 April 2019 Uttarakhand samachar
- आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। स्मृति की इस जनसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत बीजेपी पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। ये जनसभा सिमकनी मैदान में आयोजित की जाएगी।
- लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए उत्तरांचल के आईटीएम कॉलेज के छात्रों ने शपथ ली। छात्रों ने कहा कि हम वोट ज़रूर करेंगे। छात्र चुनाव को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
MUST READ- Lok Sabha election 2019 – कांग्रेस ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो, जनता से किए कई बड़े वादे
- सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब तक बीजेपी राज्य में 40 सभाएं कर चुकी है। राज्य के लोग बीजेपी के पक्ष में हैं। लोगों को सिर्फ मोदी चाहिए। इस चुनाव में बीजेपी ही जीत का परचम लहराएगी।
- घंटाघर में लोगों को वोट के प्रति जागरुक करने के लिए ‘वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों से मतदान की अपील की गई और मतदान का महत्व बताया गया।
- उत्तराखंड की महिला टीम ने बीसीसीआई की अंडर-23 महिला वनडे लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 9 विकेट से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट अपने नाम किया।
MUST READ – जानें कौन हैं तीन लोग, जो मध्यस्थता से निकालेंगे राम मंदिर विवाद का हल
- एनएसएस स्वयं सेवियों ने हरिद्वार मार्ग लेकर देहरादून मार्ग तक रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवियों ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है। वोट करने से लोकतंत्र को बल मिलता है।
- झारखंड के जमशेदपुर में राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पछुवादून क्षेत्र के खिलाड़ी शुभम ने सिल्वर और सिद्धार्थ ने कॉस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी जा रही है।
- लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहसपुर पुलिस और आईआरबी ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।
- सुभाष नगर में मातृशक्ति सर्वजन कल्याणकारी ट्रस्ट का उद्घाटन किया गया। ये ट्रस्ट पहाड़ में हो रहे पलायन को रोकने और रोज़गार की समस्या के समाधान के लिए बनाया गया है।
MUST READ – क्या आप अश्वत्थामा के जन्म स्थान के बारे में जानते हैं?
To read more stories like Uttarakhand News 8 April 2019 Uttarakhand Samachar, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.