Uttarakhand News – मुख्यमंत्री ने नेशनल गेम्स के सचिवालय का उद्घाटन किया
Uttarakhand News 9 October 2019 Uttarakhand samachar
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेशनल गेम्स के सचिवालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम के साथ खेल मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहे। अब वहां खेल व अन्य आयोजन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
- उत्तराखंड के ऊर्जा निगम ने लिया फैसला। अब सर्विस कनेक्शन वाली लाइनों में नई केबल का इस्तेमाल किया जाएगा। बिजली के पोल पर मीटर से लेकर घर तक आर्मड केबल बिछाई जाएगी। इसमे एल्यूमिनियम की कोटिंग होगी। ऐसा करने से बिजली चोरी पर लगाम लगेगी।
- इस बार राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बोनस मिल जाएगा। बताया गया है कि कर्मचारियों के बोनस पर तकरीबन 150 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसमे निगम-निकायों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। इस बार 7 हजार रुपये बोनस मिलने की उम्मीद है।
Must read – Haryana Vidhan Sabha Election Date 2019 in Hindi
Uttarakhand News 9 October 2019 Uttarakhand samachar
- राज्य में पंचायत चुनाव इसी महीने होने हैं। इसकी तैयारियों को लेकर 14 अक्तूबर को सीएम त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा बीजेपी के कई नेता शामिल होंगे और भावी रणनीति बनाएंगे।
- देहरादून में इस बार लेज़र लाईट से रावण दहन किया गया। रामलीला कला समिति की ओर से पर्यावरण को ध्यान में रखते लेज़र दहन किया गया। इस मौके पर वृन्दावन से आये कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।
- नार्वे में पर्यावरण और विकास को लेकर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमे दून की बेटी रिधिमा ने भी भाग लिया। रिधिमा इस सम्मेलन में पर्यावरण और विकास के विषय पर बात करेगी। ये आठवीं क्लास की छात्रा हैं।
Must read – interesting facts about New Delhi that will blow your mind
Uttarakhand News 9 October 2019 Uttarakhand samachar
- देहरादून में 11 से 13 अक्तूबर तक दून लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होगा। इसमे युवाओं के लिए कई सत्र आयोजित होंगे, जिसमे राइटिंग और स्टोरी टेलिंग पर ज़्यादा फोकस किया जाएगा। इस आयोजन में कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।
- अब राज्य में जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए राज्यभर में जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। पौड़ी जिले में 9 और गैरसैंण में 1 जलाशय बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।
Must read – जानिए भारत में होने वाले आगामी चुनावों की पूरी लिस्ट
To read more stories like Uttarakhand News 9 October 2019 Uttarakhand samachar, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।