Uttarakhand news update 31st July – उत्तराखंड के मुख्य समाचार
Uttarakhand news update 31st July
थाईलैंड के राजदूत ने उत्तराखंड के स्कूलों की तारीफ की
थाईलैंड के राजदूत चुटिनटॉर्न गॉन्गसाकदि ने मसूरी के स्कूल में पढ़ रहे थाईलैंड के छात्रों से मुलाकात कर उनको दी जा रही सुविधा की जानकारी ली, साथ ही उत्तराखंड के स्कूलों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की पढ़ाई का स्तर काफी ऊंचा है, तभी मसूरी और देहरादून के स्कूल दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं| यहां के लोगों का स्वभाव भी अच्छा है, यही कारण है कि थाईलैंड के सैकड़ों बच्चे भारत में पढ़ रहे हैं।
उत्तराखंड में 31 जुलाई से पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध
उत्तराखंड में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 31 जुलाई से स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत पॉलीथिन पर रोक लगा दी है। सीएम ने कहा कि राज्य को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है और इस फैसले में जनता के द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग दिया जाएगा।
उत्तराखंड में शुरु होगी आयुष्मान भारत योजना
उत्तराखंड में केंद्र सरकार की बहुउद्देशीय आयुष्मान भारत योजना बड़े स्तर पर शुरू होने जा रही है। इसके लिए प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस योजना को लेकर कई बार अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। इस योजना के लिए ट्रस्ट का प्रारूप भी बना दिया गया है। इस ट्रस्ट में सचिव सहित 188 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
आस्था चतुर्वेदी ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
उत्तराखंड की आस्था चतुर्वेदी ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन कर दिया। माउंट एल्बरूस के दो शिखर हैं; इसका पश्चिमी शिखर 5,642 मीटर ऊंचा है, जबकि पूर्वी शिखर 5,621 मीटर ऊंचा है। ये एक ऐसी चोटी है, जिस पर फतह करना बहुत मुश्किल है। आस्था नवीं कक्षा की छात्रा हैं। इतनी छोटी सी उम्र में आस्था ने देश का नाम रोशन कर दिया।
देहरादून में 10 अगस्त से लागू होंगे नए नियम, बिना हेलमेट नहीं चला पाएंगे टू-व्हीलर
हाईकोर्ट ने पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि टू-व्हीलर वाहन पर पिछली सवारी का हेलमेट पहनने का नियम सख्ती से लागू किया जाए, जिसके चलते देहरादून पुलिस दस अगस्त से ये महाअभियान शुरू करने जा रही है। बाइक, स्कूटर में पीछे बैठने वाले शख्स को अब हर हाल में हेलमेट पहनना होगा और हेलमेट पर रिफ्लेक्टर वाली लाल रंग की पट्टी भी लगानी होगी। अगर ऐसा नही हुआ तो पुलिस उनपर तुरंत ही कार्यवाही करेगी।
For more Uttarakhand news update, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.