Varanasi mein ghumne ki Jagah: आध्यात्मिक नगरी ‘वाराणसी’ में जब भी जाएं, तो इन जगहों पर ज़रूर करें विज़िट!
Varanasi mein ghumne ki jagah – भारत एक बहुत बड़ा देश है। अपनी अलग संस्कृति के मामले में भारत दुनिया भर के सैलानियों की पहली पसंद है। दुनिया भर के टूरिस्ट भारत की संस्कृति और खूबसूरत नज़ारों को निहारने के लिए भारत आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं वाराणसी शहर की। अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं तो वाराणसी में कई ऐसी जगह हैं जहाँ आप अपनी फैमिली के साथ एक अच्छा और सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। तो आइये जानते हैं…..
Varanasi mein ghumne ki jagah – वाराणसी में घूमने की जगह
दशाश्वमेध घाट – Dashashwamedh Ghat
- वाराणसी का सबसे फेमस स्थान है दशाश्वमेध घाट। दशाश्वमेध घाट अपनी आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस जगह पर भगवान ब्रह्मा ने दसा अश्वमेध यज्ञ किया था।
- इस दौरान उन्होंने 10 घोड़ों की बलि दी थी इसलिए इस स्थान को दशाश्वमेध भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म में यह स्थान विशेष महत्व रखता है। यहां कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। हर दिन शाम को इस घाट पर गंगा आरती होती है जो बेहद भव्य होती है।
- गंगा आरती को देखने का अनुभव बहुत दिलचस्प होता है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वाराणसी आने का प्लान बनायें तो इस घाट को फैमिली के साथ देखने ज़रूर जाएं।
काशी विश्वनाथ मंदिर – Kashi Vishwanath mandir
- काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यह भगवान शिव का मंदिर है जहां भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं।
- काशी विश्वनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का हिन्दू धर्म में विशेष स्थान है।
- भोले बाबा के भक्त दुनिया भर से रोज़ाना हज़ारों की संख्या में उनके दर्शन करने देश विदेश से आते हैं। हिंदुओं के कई पवित्र ग्रंथों में भी इस शिव धाम का उल्लेख मिलता है। यहाँ आकर आप खुद को भोले बाबा के दर्शन किये बिना रोक नहीं पाएंगे। इस स्थान को अपनी मस्ट विज़िट लिस्ट में ज़रूर डालें।
Must read – इन मंदिरों में दर्शन के बगैर अधूरी है आपकी वाराणसी की यात्रा
Varanasi mein ghumne ki jagah
मणिकर्णिका घाट – manikarnika ghat
- मणिकर्णिका घाट वाराणसी का बेहद चर्चित और दिलचस्प स्थान है। इस स्थान की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह स्थान संस्कार के लिए फेमस है।
- माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति का इस घाट पर अंतिम संस्कार किया जाता है उसे मोक्ष मिलता है। वो व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।
- मणिकर्णिका घाट का नाम वाराणसी के प्रमुख स्थानों में शामिल है। इस घाट को जीवन के प्रवेश द्वार के रूप में माना जाता है। इस घाट को देखना अपने आप में एक बहुत ही सुंदर और भव्य अनुभव है।
Varanasi mein ghumne ki jagah
तुलसी मानस मंदिर – Tulsi Manas Mandir
- वाराणसी मंदिरों का शहर है। यहाँ कई छोटे बड़े मंदिर हैं जिनका धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि में विशेष महत्व है। ऐसा ही एक मंदिर है तुलसी मानस मंदिर। यह मंदिर वाराणसी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।
- इस मंदिर का निर्माण 1964 में किया गया था।यह बहुत ही सुन्दर मंदिर है। इस मन्दिर के मध्य भगवान श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी विराजमान है।
- इनके एक ओर माता अन्नपूर्णा एवं भगवान शिव तथा दूसरी तरफ सत्यनारायणजी का मन्दिर है। दिलचस्प बात यह है कि इस मन्दिर की दीवार पर रामचरितमानस लिखा गया है।
- दीवारों पर रामायण के प्रसिद्ध चित्रण को बहुत सुन्दर ढंग से नक्काशी किया गया है। यहां आकर मंदिर की भव्यता का अनुभव ज़रूर करें।
Must read – वाराणसी में घूमने की ये 5 खास जगहें, यहां घूमने का ज़रुर बनाएं प्लान
चुनार का किला – Chunar Fort, Chunar ka Kila
- चुनार का किला भी वाराणसी में देखने लायक स्थान है। यह किला वाराणसी शहर से 23 किमी की दूरी पर मिर्जापुर में स्थित है।
- चुनार किले का सबसे पहला इतिहास 16वीं शताब्दी का है, जिसका मुगल बादशाह बाबर की चौकी से पता चलता है। उनके कुछ सैनिकों की कब्र आज भी इस जगह पर मौजूद हैं।
- बताया जाता है कि यह किला दिव्य रूप से धन्य है, लेकिन इस स्थान पर केवल मुसलमान ही जा सकते हैं। गैर मुस्लिमों का यहाँ आना वर्जित है।
Varanasi mein ghumne ki jagah
सारनाथ – Sarnath
- यदि आप बौद्ध संस्कृति और इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं तो सारनाथ आपके लिए बेस्ट जगह है। वाराणसी से 13 किमी की दूरी पर स्थित सारनाथ भारत में प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है।
- यहां आकर आप बौद्ध संस्कृति के दर्शन करेंगे। माना जाता है कि बोधगया में ज्ञान प्राप्त करने भगवान बुद्ध अपने पूर्व साथियों की तलाश में सारनाथ आये थे। यहां उन्होंने अपना पहला उपदेश दिया था। सारनाथ के लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में चौखंडी स्तूप, अशोक स्तंभ, धमेख स्तूप, पुरातत्व संग्रहालय, मूलगंध कुटी विहार, चीनी, थाई मंदिर और मठ शामिल हैं।
- अगर आप शहर की भागमभाग से दूर एक सुकून भरा वक्त बिताना चाहते हैं तो ये स्थान आपके लिए बेस्ट है।
Varanasi mein ghumne ki jagah
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय – Kashi Hindu Vishwavidyalaya
- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का वाराणसी में बेहद प्रतिष्ठित स्थान है। आपको बतादें कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने सन 1916 में की थी।
- इसे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ‘बीएचयू’ भी कहा जाता है जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
- देश के कई प्रतिष्ठित विद्वान यहां से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की आज़ादी की लड़ाई में भी बीएचयू की अहम भूमिका रही है।
Must read – देखिए वाराणसी के इन खूबसूरत घाट के नजारों को, यहाँ आकर मिलता है सुकून
Varanasi mein ghumne ki jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।