Vastu tips for money in Hindi – धन बाधा को दूर करना है तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, पर्स कभी नहीं रहेगा खाली
Vastu tips for money in hindi – आज कल हर इंसान धनवान बनना चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास खूब पैसा हो जिससे वो अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सके। लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी वो धन कमाने और अपनी इच्छाएं पूरी करने में सफल नहीं हो पाते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए कई वास्तु उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं और धनवान बन सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं धन बाधा दूर करने के लिए वास्तु टिप्स।
Vastu tips for money in hindi – धन के लिए वास्तु टिप्स
घर में कूड़ा न रखें – Dhan prapti ke upay in hindi
- धन बाधा को दूर करने के लिए घर में कभी टूटे हुए बर्तन और कूड़ा – कबाड़ न रखें। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि इन सब चीज़ों से घर में नकारात्मक उर्जा आती है जिससे आर्थिक लाभ में कमी होती है। इससे आपका खर्च भी बढ़ सकता है। ये धन वृद्धि में बाधा डालता है।
लक्ष्मी माता की फोटो लगाएं – dhan prapti ke liye vastu tips
- आप जिस भी जगह अपने पैसे, गहने आदि रखते हैं वहां पर लक्ष्मी माता की तस्वीर ज़रुर लगाएं। इससे सकारात्मकता बरकरार रहेगी और आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं हो पाएगी।
Must Read – वास्तु के अनुसार कैलेंडर इस दिशा में लगाएं, मिलेगी सफलता और तरक्की
Vastu tips for money in hindi
नल से पानी न टपके – Dhan Prapti Ke Upay
- अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि नल खराब होने पर उससे पानी टपकता रहता है, लेकिन ये वास्तुशास्त्र में आर्थिक नुकसान का सबसे बड़ा कारण माना गया है इसलिए इसे अनदेखा न करें। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि अगर नल से पानी टपकता रहता है तो ये धन खर्च होने का संकेत है। धन में वृद्धि चाहते हैं तो नल से पानी न टपकने दें।
घर में लाइट जलाएं – dhan prapti ke liye kya karna chahie
- वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय घर की सारी लाइट ज़रूर जलाएं क्योंकि इस समय घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
Vastu tips for money in hindi
पर्स में न रखें चाबी – Vastu Tips for Dhan Prapti
- वास्तु के मुताबिक लोगों को अपने पर्स (wallet) में कभी भी कोई भी चाबी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि चाबी रखने से धन की हानि होने की संभावना होती है इसलिए धन में वृद्धि चाहिए तो पर्स में चाबी न रखें।
Must Read – घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो अपनाएं ये वास्तु उपाय
पक्षियों को दान करें – dhan prapti ke liye kya karna chahie
- अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना रखें। इसके साथ ही उनके पीने के लिए पानी भी रखें। वास्तु विज्ञान के मुताबिक ऐसा करने से पक्षी अपने साथ सकारात्मक उर्जा लाते हैं और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति रखें – Dhan Prapti Ke Achuk Upay
- वास्तु के मुताबिक धन की कमी को दूर करने के लिए घर में हनुमान जी पंचमुखी मूर्ति लगानी चाहिए। इस पंचमुखी फोटो को दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाने से धन की कमी नहीं होगी।
Vastu tips for money in hindi
तुलसी पर दीपक जलाएं – dhan prapti ke liye vastu tips
- घर के उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पेड़ लगाएं और शाम के समय तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक ज़रुर जलाएं। तुलसी को लक्ष्मी मां का स्वरुप माना गया है इसलिए नियमित ऐसा करने से धन की कमी दूर होगी और सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
झाड़ू खड़ी न रखें
- वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि घर के अंदर कभी भी झाड़ू खड़ी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे धन की कमी होती है। इसके साथ ही नकारात्मकता भी घर में बनी रहती है इसलिए घर में हमेशा झाड़ू को लिटाकर रखें। वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू भी न लगाएं।
Must Read – यहां जानिए वास्तु दोष व उसके निवारण के उपाय
Read more articles like, Vastu tips for money in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।