घर के मंदिर में ज़रूर होनी चाहिए ये चीज़ें, बरसेगी देवी देवताओं की कृपा !
Vastu tips for temple at home – घर के मंदिर का हमारी ज़िंदगी में विशेष महत्व होता है। कई लोगों को पता नहीं होता कि मंदिर में कौन सी पूजा सामग्री रखनी चाहिए जिससे भगवान खुश होते हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कई ऐसी चीज़ें जिन्हें घर के मंदिर में रखना आवश्यक होता है। यदि आप इन पूजा सामग्रियों को अपने घर के मंदिर में रखते हो तो ईश्वर की कृपा आप पर ज़रूर बरसती है। आज हम आपको ऐसी ही ज़रूरी वस्तुओं के बारे में बताएँगे जिनका मंदिर में होना अति आवश्यक है।
Vastu tips for temple at home – Objects used in Hindu worship in hindi – Sacred Objects In Hinduism in hindi
कुल देवी या कुल देवता की तस्वीर
अक्सर देखा गया है कि घर के मंदिर में लोग सभी देवी देवताओं की मूर्तियां या तस्वीरें रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं, लेकिन बहुत से लोग घर के मंदिर में अपनी कुल देवी देवताओं की तस्वीर नहीं लगाते ना ही उन्हें याद करते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार कुल देवी/कुल देवता परमात्मा की कृपा पाने के लिए सबसे प्रमुख और पहला साधन हैं। यदि आप कुल देवी या कुल देवता को रोज़ाना धूप दीया दिखाते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो सभी देवी देवता आपसे खुश होते हैं। आप पर आप के पितरों की कृपा बरसती है जिससे व्यक्ति संसार के सारे सुख भोगता है इसलिए घर के मंदिर में अपनी कुल देवी या कुल देवता की तस्वीर या मूर्ति ज़रूर रखें और उनकी पूजा आराधना करें।
मोर पंख – vastu tips for pooja ghar
हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत पवित्र माना गया है। भगवान को मोर पंख अति प्रिय है। पूजा स्थान पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता है और तमाम नकारात्मकता घर से बाहर हो जाती है। मोर पंख रखने से घर में सुख समृद्धि आती है और घर से कलह कलेश ख़त्म होता है।
Must read: धन बाधा को दूर करना है तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, पर्स कभी नहीं रहेगा खाली
vastu tips for temple at home
गंगाजल
गंगाजल का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। गंगाजल में साक्षात् मां गंगा का वास होता है जो भगवती दुर्गा का ही एक स्वरुप हैं। जिस घर में भगवती माँ खुद निवास करेंगी उस घर में भला नकारात्मक शक्तियां आपका क्या बिगाड़ पाएंगी। हिन्दू धर्म के सभी अनुष्ठानों और पूजा कार्यों में गंगाजल का प्रयोग होता है।
Objects used in Hindu worship in hindi
शंख
घर के मंदिर में शंख का होना बहुत ज़रूरी है। शंख देवी देवताओं को अति प्रिय है। शंख में साक्षात् भगवान का वास होता है। शंख की ध्वनि से वातावरण पवित्र होता है और यदि आप रोज़ाना शंख बजाते हैं तो केवल बजाने मात्र से घर से नकारात्मक एनर्जी का खात्मा हो जाता है और माँ लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
शालिग्राम – vastu tips for pooja ghar
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि आए और आपका घर सदैव धन धान्य से परिपूर्ण रहे तो आपको घर में शालिग्राम ज़रूर रखना चाहिए। शालिग्राम भगवान विष्णु का प्रतीक है जिसे घर में रखने से माँ लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। शालिग्राम को घर में रखने से तुलसी माँ का आशीर्वाद मिलता है।
Must read:वास्तु के अनुसार कैलेंडर इस दिशा में लगाएं, मिलेगी सफलता और तरक्की
vastu tips for temple at home
गोमूत्र
गाय में सभी देवता निवास करते हैं। हिन्दू धर्म में गाय सबसे पूजनीय हैं। गोमूत्र को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र मान जाता है। जिस घर में गोमूत्र होता है और घर में गोमूत्र का छिड़काव होता है उस घर में कभी दरिद्रता नहीं आती और ईश्वर की कृपा बरसती है। गोमूत्र घर में रखने से घर का वास्तु दोष भी ख़त्म होता है।
हरी इलायची – vastu tips for pooja ghar
हरी इलायची भगवान् को अति प्रिय है। यदि आप घर के मंदिर में हरी इलायची रखते हैं या रोज़ाना पूजा करते समय हरी इलायची भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं तो आपका भाग्य उदय होता है। देवी देवताओं की कृपा बरसती है।
Vastu tips for temple at home
इत्र
इत्र का घर के मंदिर में होना ज़रूरी है। इत्र की खुशबू से देवी देवता प्रसन्न होते हैं। घर के मंदिर में रोज़ाना इत्र छिड़कने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। गृह दोष ख़त्म होता है और आप देवी देवताओं की कृपा के पात्र बनते हैं। इत्र रखने से पितृ भी खुश होते हैं और आपको उनका आशीर्वाद मिलता है।
श्री यंत्र
घर के मंदिर में श्री यंत्र का होना अति आवश्यक है। रोज़ाना श्री यंत्र को देखने से भाग्य उदय होता है और घर में मांगलिक कार्य होते हैं। किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने से पहले श्री यंत्र को नमस्कार करने से आपके सभी काम बनते हैं और कार्यों में बाधा नहीं पड़ती।
Must read:घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो अपनाएं ये वास्तु उपाय
Vastu tips for temple at home, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।