Visa free countries for Indians : बिना वीजा के घूमना चाहते हैं विदेश, तो जाइए इन खूबसूरत देशों की यात्रा पर
Visa free countries for Indians in hindi – bina visa ke kin deshon mein ja sakte hai Indians – अगर आप बिना वीजा के विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इन देशों की यात्रा आप कर सकते हैं। भारतीय लोग लगभग 53 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको केवल भारतीय पासपोर्ट दिखाना होगा। पासपोर्ट दिखाकर ही आप इन देशों में एंट्री कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन देशों के नाम जहां भारतीय बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं।
Visa free countries for Indians in hindi – Travel To Visa Free Countries
इंडोनेशिया – Indonesia
यह दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित अनेक द्वीपों वाला देश है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और अद्भुत कलाओं के लिए जाना जाता है। यहां आप बिना वीजा के लगभग 30 दिनों तक रह सकते हैं।
कतर – Qatar – Visa free countries for Indians in hindi
कतर अरब के उत्तर पूर्वी तट पर बसा एक प्रायद्वीपीय देश है जिसे मोतियों वाले खूबसूरत देश के नाम से भी जाना जाता है। यहां की शानदार इमारतें, प्राकृतिक वातावरण और सांस्कृतिक विरासत देखने वाली हैं। कतर घूमने जाने के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्कता नहीं पड़ती।
भूटान – Bhutan
भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं। यह देश अपनी खुशहाली के लिए सम्पूर्ण विश्व में जाना जाता है और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है। अगर आपका विदेश घूमने का बजट थोड़ा कम भी है, तब भी आप भूटान की यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
मॉरीशस – Mauritius – Visa free countries for Indians in hindi
यह अफ्रीकी महाद्वीप के तट पर बसा एक द्वीपीय देश है। यहां हिंदी एक लोकप्रिय भाषा के तौर पर बोली जाती है। यहां बिना वीजा के आप करीब 3 महीने तक ठहर सकते हैं। मॉरिशस धनी देशों की सूची में उच्च स्थान पर आता है, जहां जाने के लिए आपको एक मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।
Must read: वीजा प्राप्ति के लिए जाने जाते हैं भारत के ये प्रसिद्ध मंदिर
नेपाल – Nepal
भारत देश के पड़ोस में नेपाल भी एक खूबसूरत देश है जो धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां आपको विविध प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक घूमने लायक स्थान मिल जाएंगे। इस प्रकार, नेपाल विदेश घूमने के तौर पर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
मालदीव – Maldives – Visa free countries for Indians in hindi
यह हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है जो अधिकतर विदेश घूमने जाने वालों की पहली पसंद होता है। इस देश में आप 30 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल पर जा सकते हैं। यहां समुंद्र की लहरे और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
Must read: अपने चाहने वालों के साथ खुल कर एक्स्प्लोर करें दिल्ली के ये 5 रूफटॉप कैफे
सर्बिया – Serbia
यह दक्षिण पूर्वी यूरोप में बसा एक देश है। यहां की सुंदर शामें आपको लुभा सकती हैं। इस देश में आप बिना वीजा के करीब 30 दिनों की यात्रा कर सकते हैं। यहां विश्वप्रसिद्ध बेलग्रेड का किला मौजूद है, जिसकी लोकप्रियता दूर तक फैली है। सर्बिया की शानदार सफेद ज़मीनें, पहाड़, प्राकृतिक और खूबसूरत घाटियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं।
फिजी – Fiji
यह प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में बसा एक द्वीप देश है। इस देश में आपको अधिकतर स्थानों पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी जिस कारण यह देश भारतीय पर्यटकों के हिसाब से अच्छा है। यहां आपको अद्भुत गांव और खूबसूरत रिसोर्ट देखने को मिलते हैं। यहां कई सारे बेहतरीन पार्क, फॉरेस्ट पार्क, म्यूज़ियम और गार्डन हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
बारबाडोस – Barbados – Visa free countries for Indians in hindi
यह देश प्रशांत महासागर के कैरेबियन द्वीप पर बसा हुआ है। यहां आप करीब 3 महीने बिना वीजा के घूम सकते हैं। इसको द लैंड ऑफ फ्लाइंग फिश के नाम से भी जाना जाता है। यह देश विश्व के सभी खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। जहां की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति पर्यटन के हिसाब से अत्यंत लुभावनी है।
Must read: समय निकालकर ज़रूर जाएं इन नेशनल पार्क और अभयारण्य की खूबसूरती को देखने
Visa Free Destination For Indians in hindi
नीयू द्वीप – Niue Island
यह देश भी प्रशांत महासागर के दक्षिण में स्थित एक द्वीपीय देश है। इस देश के प्राकृतिक वातावरण को देखते हुए इसे स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। अधिकतर पर्यटक छुट्टियों के दिनों में यहां घूमने आते हैं और यहां के सौंदर्य को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। यहां टोफू रीफ, लिमू पूल, अवेकी केव्स, पलाहा केव, मतापा चैश्म इत्यादि कई सुंदर और बेहतरीन पर्यटक स्थल हैं।
Travel To Visa Free Countries in hindi
इसके अलावा हैती (Haiti), जांबिया (Zambia), डोमिनिका (Dominica), ग्रेनाडा (Grenada), मोंटसेराट (Montserrat), कजाकिस्तान (Kazakhstan) , एल साल्वाडोर (El Salvador), हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong), वियतनाम (Vietnam), मलेशिया (Malaysia), श्रीलंका (Sri lanka), एसएआर (SAR), जॉर्जिया (Georgia), फिलिस्तीन टेरिटरी (Palestinian territories) , त्रिनिदाद एंड टोबैगो (Trinidad, Tobago), इक्वाडोर, सेंट विंसेट एंड दि ग्रेनाडाइन्स, ट्यूनीशिया, वालुआतु, कंबोडिया, तंजानिया, इथोपिया, बुरुंडी, जॉर्डन, लाओस, उगांडा, जमैका, आइवरी कोस्ट, बोलविया, गाबोन, गिनिया, इथियोपिया, केप वेर्डे, कोमोरोस, ईरान, केन्या, म्यांमार, मालवी, मेडागास्कर, लेसोथो, सेशेल्स, रसियन फेडरेशन, सिएरा लियोन, सेंट लूसिया, सामोआ, रवांडा, पलाऊ, नाइजीरिया, सोमालिया, टोगो, तुवालु, जिम्बांवे, उजेबिकस्तान, सूरीनाम, सेनेगल, दक्षिणी सूडान आदि देशों में भी आप बिना वीजा (कुछ देशों में ई वीजा या वीजा ऑन अराइवल आवश्यक) केवल पासपोर्ट और भारतीय नागरिकता के साथ जा सकते हैं।
Must read: ये हैं विदेशों में स्थित प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर, जहां दर्शन करने से बदल जाती है किस्मत
Visa free countries for Indians in hindi; हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।