वीजा प्राप्ति के लिए जाने जाते हैं भारत के ये प्रसिद्ध मंदिर
visa prapti ke liye mandir – घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए हर कोई मंदिर में जाता है। जीवन में आने वाली हर समस्या के समय भगवान को ही याद किया जाता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है वीजा और पासपोर्ट की समस्या। विदेश जाने वाले लोगों को अक्सर इस समस्या से गुजरना पड़ता है। इस समस्या के निवारण के लिए भारत में कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जो सिर्फ वीजा प्राप्ति के लिए जाने जाते हैं। इन मंदिरों के बारे में मान्यता है कि यहां आकर भगवान के दर्शन मात्र से ही वीजा के समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
चिल्कुर बालाजी वाला वीजा मंदिर (Chilkur balaji temple) 
- हैदराबाद की सीमा से लगभग 40 किमी दूर स्थित चिल्कुर बालाजी का मंदिर वीजा प्राप्ति के जाना जाता है।
- चिल्कुर बालाजी का यह मंदिर अपने अनोखे चढ़ावे के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां पर ‘हवाई जहाज’ का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
- मान्यता है कि हवाई जहाज का चढावा चढाने से वीजा मिलना और भी आसान हो जाता है। इस वजह से लोग वीजा दफ्तर के चक्कर लगाने से अच्छा इस मंदिर के चक्कर लगाना पसंद करते हैं।
- यह मंदिर तकरीबन 500 साल पुराना है। कुछ सालों पहले लोग यहां नौकरी की मन्नत मांगने के लिए आते थे और लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती थी।
- मनोकामनाएं पूरी होने पर लोग इस वीजा मंदिर की 108 बार परिक्रमा लगाते हैं। यहां भगवान को प्रसन्न करने हेतु मात्र नारियल ही बहुत होता है।
ये भी पढ़ें: इन मंदिरों में माथा टेकने से आप के घर भी गूंज सकेगी बच्चे की किलकारी
हवाई जहाज वाला गुरुद्वारा
- पंजाब के जालंधर जिले में संत बाबा निहाल सिंह जी गुरूद्वारा है। जहां श्रद्दालु खिलौने वाला हवाई जहाज़ प्रसाद के रुप में चढ़ाते हैं।
- मान्यता के अनुसार इस गुरूद्वारे में हवाई जहाज चढ़ाने से लोगों की विदेश जाने की मनोकामना पूरी होती है। संत बाबा निहाल सिंह जी गुरूद्वारा के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।
- हर किसी का सपना विदेश जाकर पढ़ाई करने और नौकरी करने का होता है। इस वजह से पूरे सप्ताह श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं लेकिन रविवार के दिन यहां ज्यादा ही भक्तों की भीड़ रहती है।
- यह गुरुद्वारा 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस गुरुद्वारे को हवाई जहाज गुरुद्वारे के नाम से भी जाना जाता है।
हनुमान चरण मंदिर
- गुजरात के अहमदाबाद के खाड़िया में स्थित हनुमान चरण मंदिर में लोग वीजा दिलाने की प्रार्थना करने आते हैं। इस मंदिर को चमत्कारी हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
- हनुमान जी के इस मंदिर में श्रद्धालु कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप तक जाने के लिए भगवान से वीजा मांगते हैं।
- इस मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों की मान्यता है कि अगर किसी कारणवश वीजा रिजेक्ट हो जाता है तो लोगों को यहां आकर आर्शीवाद लेना चाहिए।
- भक्त मानते हैं कि यहां आकर अर्जी लगाने पर हनुमान जी लोगों को मनचाही जगह का वीजा जरूर दिलवा देते हैं।
- खाड़िया हनुमान मंदिर में सप्ताह के अंत में सैकड़ों वीजा के आवेदन देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जानिए मंगलवार को क्यों और कैसे की जाती है हनुमान जी की पूजा
वीजा वाले बजरंगबली मंदिर
- दक्षिण दिल्ली में इग्नू रोड, नेब सराय स्थित हनुमान मंदिर वीजा प्राप्ति के लिए जाना जाता है। इस वजह से इस मंदिर में श्रद्धालुओें की काफी भीड़ लगी रहती है।
- इस मंदिर का निर्माण 2007 में हुआ था। मंदिर के बनने के बाद से लोग यहां अपने वीजा की अर्जी लगाने आते हैं।
- लोगों की मान्यता है कि भगवान के चरणों में अर्जी लगाने से वीजा की समस्या का हल हो जाता है।
- वर्तमान में यह मंदिर वीजा दिलाने वाले मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है। जिस वजह से लोग विदेश जाने के लिए पर्ची में मनोकामना लिखकर हनुमान जी के चरणों में अर्जी लगाते हैं।
- बाद में श्रद्धालु अपनी इच्छा पूरी होने के बाद, धन्यवाद के रूप में मंदिर के रजिस्टर में टिप्पणी भी लिखते हैं।
ये भी पढ़ें: जानिए हनुमान भगवान के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में
To read more stories like visa prapti ke liye mandir, हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।