गुरूवार के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगी सुख – समृद्धि

Please follow and like us:

Vishnu bhagwan ki puja vidhibrihaspativar ki pooja  – गुरुवार का दिन बेहद ही खास दिन माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन भक्त पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख – समृद्धि आती है और सारे दुख दूर होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस दिन की पूजा विधि, मंत्र और विष्णु जी की पूजा करने के लाभ।  vishnu bhagwan ki puja vidhi

Vishnu bhagwan ki puja vidhi – गुरुवार को करें भगवान विष्णु की पूजा – brihaspativar ki pooja

  • भगवान बृहस्पति की पूजा -अर्चना गुरुवार के दिन की जाती है। गुरुवार के दिन पूजा – पाठ करने से विष्णु भगवान खुश होते हैं और मनचाहा फल देते हैं।
  • इस दिन भक्तों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पूजा में उपयोग होने वाली सभी चीज़ें भी पीले रंग की ही होनी चाहिए। मंदिर में इस दिन चने की दाल दान करनी चाहिए।
  • ज़रूरतमंदों को किबातें दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होगी और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • अगर आपको अपने गृहस्थ जीवन में सुख चाहिए तो भगवान विष्णु के साथ आप लक्ष्मी माता की भी पूजा करें। लक्ष्मी माता धन और वैभव की देवी हैं इसलिए विष्णु जी के साथ उनकी पूजा -अर्चना करने से सभी आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं।

Must Read – जानिए भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के बारे में

पूजन सामग्री – vishnu puja samagri

  • तांबे का लोटा।
  • तांबे का पात्र।
  • पानी का कलश।
  • भगवान के लिए वस्त्र और आभूषण।
  • अक्षत, दीपक, कुमकुम, तेल, धूपबत्ती, रुई, पुष्प, तुलसी, अष्टगंध, तिल, नारियल, जनेऊ, पंचामृत, मिठाई, फल, सूखे मेवे, पान, शक्कर आदि।

Must Read – Vishnu Aarti in Hindi: ओम जय जगदीश हरे

पूजा विधि – Vishnu bhagwan ki puja vidhi

  • किसी भी शुभ काम या पूजा में सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। गणेश भगवान प्रथम पूजनीय हैं और इसलिए सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें। गणेश जी को सबसे पहले स्नान कराएं, फिर वस्त्र, फूल और अक्षत अर्पित कर के उनकी पूजा करें।
  • इसके बाद विष्णु भगवान की पूजा करें। भगवान विष्णु को सबसे पहले पंचामृत से स्नान करवाएं फिर जल से।
  • अब विष्णु भगवान को वस्त्र पहनाएं।
  • इसके बाद आभूषण, फूलों की माला, इत्र अर्पित करें।
  • विष्णु जी के माथे पर अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • अब धूप, तिल, दीप, तुलसी अर्पित करें।
  • घी का दीप जलाकर आरती करें। आरती के बाद नेवैद्य अर्पित करें।

इस मंत्र का जाप करें – vishnu puja mantravishnu maha mantra

ऊं नमो नारायणाय नम: ।।

Must Read – जब धरती पर बढ़ा पाप, तब भगवान विष्णु ने लिया वराह अवतार

पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान – vishnu puja mein in bato ka dhyan rakhen

  • विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी का उपयोग ज़रूर करें, लेकिन अगर आप भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी माता का भी पूजन कर रहे हैं तो उसमें तुलसी का उपयोग बिलकुल ना करें। लक्ष्मी माता की पूजा में तुलसी का प्रयोग करना वर्जित माना गया है।
  • स्वच्छ वस्त्र धारण कर के ही भगवान विष्णु का पूजन करें।
  • भगवान को कभी बासी या पुराने फूल न चढ़ाएं।
  • पूजा में बैठने से पहले हाथ – मुंह धो लें, कभी भी जूठे मुंह ना बैठें।
  • भगवान विष्णु की पूजा में घी का ही दीपक जलाएं।

विष्णु भगवान की पूजा के लाभ – vishnu pooja benefits in hindibrihaspativar ki pooja

  • इनकी पूजा से सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
  • दुखों से मुक्ति मिलती है।
  • पैसों की तंगी दूर होती है।
  • संतान की प्राप्ति होती है।
  • सुख, वैभव, समृद्धि, यश और धन की प्राप्ति के लिए विष्णु जी की पूजा की जाती है।

Must Read – ये हैं भगवान विष्णु के पूरे 24 अवतार

Vishnu bhagwan ki puja vidhi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?