Vishnu Sahasranamam ke labh in Hindi: विष्णु सहस्त्रनाम का करें पाठ, जानिए इसके लाभ
Vishnu sahasranamam ke labh in hindi – vishnu sahasranamam padhne ke fayde – भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा गया है जिन्होंने समय-समय पर अधर्म का विनाश करने के लिए धरती पर अनेक अवतार लिए हैं। कहा जाता है कि जो लोग सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान विष्णु की भक्ति करते हैं, भगवान श्री हरि अपने उन भक्तों के सारे दुखों को दूर कर देते हैं। ऐसे में विष्णु सहस्त्रनाम जिससे तात्पर्य भगवान श्री विष्णु के हज़ार नामों से है। उसका नियमित रूप से जाप करने पर भी व्यक्ति को अपने जीवन में मौजूद हर समस्या का समाधान मिल जाता है। विष्णु सहस्त्रनाम हिंदुओं के पवित्र धार्मिक ग्रंथों में से एक है। जिसकी रचना का श्रेय महाभारत काल के ऋषि वेदव्यास जी को दिया जाता है। आज हम आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराएंगे।
Vishnu sahasranamam ke labh in hindi – vishnu sahasranamam padhne ke fayde – Benefits of Vishnu sahasranamam
विष्णु सहस्त्रनाम की महिमा का गान करते हुए स्वयं भीष्म पितामह ने कहा है कि विष्णु सहस्त्रनाम को सुनने मात्र से ही व्यक्ति पाप और भय से मुक्त हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति भगवान विष्णु के समस्त नामों का अर्थ जानते हुए विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करता है, तो उसकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।
Must Read- ये हैं भगवान विष्णु के पूरे 24 अवतार
Vishnu sahasranamam ke labh in hindi – vishnu sahasranamam padhne ke fayde
विष्णु सहस्त्रनाम के लाभ
- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से व्यक्ति का जीवन धन – धान्य से संपन्न रहता है।
- जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु 6वें, 8वें और 12वें भाव में मौजूद होते हैं, उनको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए।
- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से व्यक्ति को संतान का सुख प्राप्त हो सकता है।
- जिन लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, इसका नियमित पाठ करने से आपकी प्रगति के मार्ग खुल सकते हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
Must read: विष्णु चालीसा का पाठ करने से होते हैं भगवान प्रसन्न, दूर होते हैं दुख
Vishnu sahasranamam ke labh in hindi – vishnu sahasranamam padhne ke labh
- अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है, तो आपको नियमित तौर पर इसका पाठ करना चाहिए।
- जिन लोगों के विवाह में काफी अड़चनें आ रही हैं, उनको भी विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जाती है।
- इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से व्यक्ति को गरीबी, बीमारी और पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।
vishnu sahasranamam ke fayde in hindi
विष्णु सहस्त्रनाम किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक सुरक्षा कवच की भांति होता है, जो उसकी आत्मनिरीक्षण करने में भी मदद करता है।
Must Read: करिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
Vishnu sahasranamam ke labh in hindi; हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।