vitamin c ke fayde aur nuksan – यहां जानिए विटामिन सी के फायदे और नुकसान
Vitamin c ke fayde aur nuksan – विटामिन सी (vitamin c) हमारे शरीर के लिए बेहद ही ज़रूरी पोषक तत्व होता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और शरीर की कोशिकाओं को बांध के रखता है। यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को मज़बूती देने का भी काम करता है। लेकिन जब इसकी मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाती है तो ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। तो चलिए आज हम आपको विटामिन सी के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।
vitamin c ke fayde aur nuksan – विटामिन सी के फायदे और नुकसान
vitamin c ke fayde kya hai – विटामिन सी के फायदे
इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए – vitamin c ke fayde
- विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। इसकी वजह से शरीर संक्रमण मुक्त रहता है।
- हमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी का सेवन करना चाहिए इससे हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत बना रहता है।
दिल के दौरे से बचाव
- कुछ शोध के अनुसार ये दिल के दौरे से बचाव करता है। अगर आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी है तो दिल का दौरा पड़ने के चांसिस कम हो जाते हैं।
- जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा नहीं होती है उनको दिल के दौरे का खतरा 42 फीसदी तक बढ़ जाता है।
दिमाग स्वस्थ रखे – vitamin c ke fayde hindi mein
- विटामिन सी का रोज़ाना सेवन करने से दिमाग स्वस्थ रहता है। ये हमारे दिमाग को एक्टिव रखता है।
- विटामिन सी एक मज़बूत एंटीऑक्सीडेंट है, जो सोचने की क्षमता को बढ़ाता है।
Vitamin c ke fayde aur nuksan
कई बीमारियों से लड़ने में कारगर
- विटामिन सी हमें कई बीमारियों से बचाता है। शरीर में विटामिन सी की भरपूर मात्रा से हम खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। ये कई बीमारियों से लड़ने में कारगर है।
Must Read: विटामिन डी को डाइट में करें शामिल, रहेंगे हमेशा फिट
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे – vitamin c ke labh in hindi
- विटामिन सी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं, जो कई बार मृत्यु का बड़ा कारण बन जाती हैं।
- विटामिन सी हमारे ब्लड बेसिल्स को सही से रिलेक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
- ये सेहत के साथ- साथ त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन को फ्री रेडिकल और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
- यह शरीर में नमी की मात्रा को बनाए रखता है और झुर्रियों से भी बचाता है।
Vitamin c ke fayde aur nuksan
हड्डियों को मज़बूत बनाए
- विटामिन सी हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा हड्डियों से जुड़े विकारों को सही कर उसे मजबूती देता है।
- अगर आपको हड्डी से संबंधित को बीमारी है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन सी का सेवन कर सकते हैं।
Must read: विटामिन बी12 की कमी से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये आहार
विटामिन सी से होने वाले नुकसान – vitamin C Side Effects In Hindi
- अगर हमारे शरीर में विटामिन सी की मात्रा ज़्यादा हो जाती है तो इससे आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
- विटामिन सी की ज़्यादा मात्रा से किडनी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ये आपकी किडनी पर इफेक्ट करता है।
- विटामिन सी का यदि आप ज़्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट भी खराब हो सकता है।
- अत्यधिक इसके सेवन से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है।
- विटामिन सी की ज़्यादा मात्रा से सीने में जलन होने का खतरा रहता है।
- इसके अत्यधिक सेवन से आपको लगातार सिर में दर्द होता है।
Vitamin c ke fayde aur nuksan
विटामिन सी के लिए क्या खाएं – (vitamin c foods in hindi) – vitamin c ke liye kya khana chahiye
विटामिन सी के लिए हमें इन चीज़ों का सेवन करना चाहिए –
फल
- आम,सेब, स्ट्रॉबेरी, कीवी, संतरा, निम्बू, अनानास, अंगूर, नारंगी, केला, बेर, अमरुद आदि। आप इनका सेवन रोज़ाना कर सकते हैं।
सब्जियां
- हरा धनिया, ब्रोकोली, चुकंदर, पालक, गोभी, पुदीना, शलगम, टमाटर, आलू, लाल मिर्च, हरी मिर्च, पीली शिमला मिर्च इत्यादि। इनका सेवन भी आपको हर रोज़ करना चाहिए।
Must read: पोषक तत्वों से भरपूर है क्विन्वा, जानें इसके बेमिसाल फायदे
Read more articles like; vitamin c ke fayde aur nuksan, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।