Vitamin D ke fayde in Hindi – विटामिन डी को डाइट में करें शामिल, रहेंगे हमेशा फिट

Please follow and like us:

Vitamin D ke fayde in hindi – हमारे शरीर के लिए विटामिन डी बेहद अहम और महत्वपूर्ण है। विटमिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों के संतुलन को बनाता है। विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी है। तो चलिए आपको बताते हैं विटामिन डी की कमी के लक्षण, विटामिन डी के फायदे और विटामिन डी के लिए क्या खाएं।vitamin d ke fayde

Vitamin D ke fayde in hindi – विटामिन डी के फायदे  – Vitamin D benefits

विटामिन डी क्या है? What is Vitamin D in Hindi

  • विटामिन डी आपकी बॉडी में पाया जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन है। प्रो हार्मोन्स का एक समूह होता है विटामिन डी, जो शरीर को आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम अवशोषण करने में सहायता करता है। सूरज की किरणें विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत हैं। कई खाने -पीने की चीज़ों में भी विटामिन डी पाया जाता है।

दो प्रकार के होते हैं विटामिन डी – Two Types of Vitamin D in Hindi 

  • विटामिन दो प्रकार के होते हैं। विटामिन डी 2 और विटामिन डी 3.
  • विटामिन डी 2 को अंग्रजी में अर्गोकेल्सीफेरोल (ergocalciferol) कहते हैं। ये पेड़- पौधों से निर्मित होता है।
  • विटामिन डी 3 को अंग्रेजी में कोलकेल्सीफेरोल (Cholecalciferol) कहते हैं। ये सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से मिलता है।

Must read- डार्क सर्कल, आंखों और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है विटामिन ई ऑयल

विटामिन डी की कमी से होने वाले लक्षण – Symptoms of Vitamin D Deficiency in Hindi – vitamin d ki kami ke lakshan

  • तनाव होना।
  • सांस लेने में परेशानी।
  • मस्तिष्क से बहुत पसीना आना।
  • ज़्यादा नींद आना।
  • स्वास्थ सम्बंधित परेशानियां होना।
  • हड्डियों में दर्द।
  • ज़्यादा थकावट महसूस करना।
  • मांसपेशियों में कमज़ोरी महसूस होना।
  • डिप्रेशन या स्ट्रेस की समस्या।
  • बाल झड़ना।
  • चोट भरने में काफी समय लगना।
  • चोट लगने पर हड्डी टूट जाना आदि।

Must read- चेहरे के दाग धब्बे, रिंकल्स और पिंपल्स को दूर करते हैं ये पांच विटामिन्स

विटामिन डी के फायदे – Vitamin D ke fayde in hindi – Benefits of vitamin D

  • विटामिन डी प्रतिरक्षण तन्त्र को मज़बूत बनाता है जिससे आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मद्द मिलती है।
  • मांसपेशीयों को ठीक से काम करने में मदद करता है।
  • ये बच्चों (शिशु) के विकास में भी सहायक होता है।
  • विटामिन डी आपके शरीर के घाव भरने में भी सहायक होता है।
  • श्वसन प्रणाली और फेफड़ों को स्वस्थ रखता है।
  • दिल को स्वस्थ रखने में कारगर है।
  • फ्रैक्चर, उच्च रक्तचाप आदि कम होता है।
  • विटामिन डी की पूर्ति से एक्जिमा जल्दी ठीक हो सकता है।
  • कैंसर, बालों का झड़ना, मोटापा और तनाव जैसे रोगों के खतरे को कम करता है।
  • विटामिन डी का पर्याप्त सेवन करने से मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है।

Must read- विटामिन बी12 की कमी से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये आहार

विटामिन डी के लिए क्या खाएं- vitamin d ke liye kya khaye – Vitamin D Food

मछली खाएं

fish

  • मछली खाने से विटामिन-डी की कमी पूरी होती है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो अपनी डाइट में डेली मछली को शामिल करें।

दूध, पनीर खाएं

milk and cheese

 

  • दूध पीने से इसकी कमी पूरी होती है। इसके साथ ही दही, चीज या पनीर भी आप खा सकते हैं। ये भी बहुत फायदेमंद हैं।

दलिया

oatmeal

  • साबुत अनाज खाने से भी विटामिन-डी की कमी पूरी होती है। दलिया, चावल, गेहूं आदि का सेवन प्रतिदिन करने से आपको फायदा मिलेगा।

अंडे का सेवन करें

egg

  • आसानी से विटामिन-डी प्राप्त करने के लिए आप रोज़ाना अपने नाश्ते में अंडे का सेवन करें। अंडे की जर्दी में विटामिन-डी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।

विटामिन डी टैबलेट

vitamin d tablet

  • विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आप विटामिन डी टैबलेट भी ले सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रुर लें। बिना डॉक्टर की सलाह के टैबलेट न खाएं।

वैसे तो सूरज की रोशनी विटामिन-डी का सबसे बड़ा स्रोत है। धूप सेंकने से इसकी कमी पूरी होती है। हर दिन कम से कम आधे से एक घंटे धूप सेंकना चाहिए।

Must read- इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वज़न घटाने तक, कई गुणों से भरपूर है देसी घी

Read more articles like; Vitamin D ke fayde in hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?