Vrishabh rashifal 2022 in hindi – जानिए वृषभ राशि वालों का धन-दौलत और सेहत के मामले में कैसा रहेगा साल 2022
Vrishabh rashifal 2022 in hindi – वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 – Taurus Yearly Horoscope 2022 – राशि के आधार पर ही हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाज़ा लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित 12 राशियों में दूसरे स्थान पर विराजमान है, वृषभ राशि जिसका राशि चिह्न बैल है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। इस राशि के लोग परिश्रमी और अत्यधिक बलशाली होते हैं। इन्हें सुखी और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करना अच्छा लगता है। आज हम आपको बताएंगे साल 2022 वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। जानिए वृषभ वार्षिक राशिफल 2022
Vrishabh rashifal 2022 in hindi – Vrishabh Yearly Rashifal 2022
आर्थिक स्थिति :- Money Horoscope 2022 Vrishabh Rashi – साल के मध्य में आपकी कुंडली में बुध और सूर्य के साथ होने का संयोग है, जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में भी आपको धन लाभ की संभावना है। इस साल निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। कोई भी नया व्यापार करने या जोखिम लेने से बचें। धार्मिक दृष्टि से भी ये साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, इसके लिए आप धन भी खर्च कर सकते हैं।
Vrishabh rashifal 2022 in hindi – Taurus Yearly Horoscope 2022
करियर और शिक्षा:- Career Horoscope 2022 Vrishabh Rashi – करियर के लिहाज़ से यह साल आपके लिए बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। साल के शुरुआती छह महीनों में आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपकी कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में विराजमान होगा, जो उच्च शिक्षा के द्वार खोल सकता है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस साल अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। ये साल आपकी कड़ी मेहनत का लाभ आपको देगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने की कोशिश अवश्य करें, तभी आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
Must Read: यहां जानिए वास्तु दोष व उसके निवारण के उपाय
Vrishabh rashifal 2022 in hindi – Vrishabh Yearly Rashifal 2022
व्यवसाय और कार्यक्षेत्र:- वर्ष 2022 में आपकी कुंडली में बृहस्पतिवार विराजेंगे, जिसके चलते आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक कार्यों के चलते आपके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आपको नौकरी में प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र या व्यापार में नई ज़िम्मेदारी मिलने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके व्यापारिक संबंधों में भी मज़बूती आएगी।
स्वास्थ्य:- Health rashifa 2022 – इस वर्ष आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपको कोई गंभीर रोग है, तो अवश्य ही इस साल इलाज कराएं। आपको अपने वज़न की वजह से थोड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए अपना वज़न नियंत्रित रखें। राहु और केतु का शुभ प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिहाज़ से बेहतर रहेगा। साल के आखिर में आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या को ठीक रखने का प्रयास करें।
Must Read: क्या है मांगलिक दोष, जानें वैवाहिक जीवन को कैसे करता है प्रभावित
Vrishabh rashifal 2022 in hindi – Vrishabh Yearly Rashifal 2022
सामाजिक जीवन और परिवार:- इस वर्ष आपके घर के आंगन में खुशियों का आगमन हो सकता है, जबकि साल के आखिरी महीनों में गुरु के प्रभाव से नव दंपति को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। ऐसे में शांति बनाए रखें और परिवार के सदस्यों से बनाकर रखें। आपके बच्चे कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। आपके घर आनंद का माहौल रह सकता है, इस दौरान रिश्तेदारों से आपके संबंधों को मज़बूती मिलेगी। विवाहित दंपति के बीच इस वर्ष प्रेम और स्नेह की अधिकता रहेगी। आप जीवन में आने वाली परेशानियों को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ोत्तरी मिलेगी।
Must Read: ये वास्तु टिप्स कोरोना काल में ला सकते हैं आपके जीवन में सकारात्मकता
Vrishabh rashifal 2022 in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.