Warm Up Exercises – जानिए वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना क्यों ज़रूरी है
Warm up exercises before workout in Hindi – वर्कआउट करने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है। वर्कआउट करने से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना सबसे अहम नियम माना जाता है| स्ट्रेचिंग करने से शरीर में लचीलापन आता है और बॉडी फ्लेक्सिबल होती है| तो चलिए आपको बताते हैं वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना क्यों ज़रुरी है|
Warm up exercises before workout in Hindi – स्ट्रेचिंग क्यों ज़रुरी है
वार्मअप या स्ट्रेचिंग क्या है? – वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना क्यों ज़रुरी है
- वर्कआउट करने से पहले स्ट्रेचिंग बॉडी में लचीलापन लाने के लिए की जाती है,जिससे हैवी वर्कआउट से पहले आपके जोड़ अच्छी तरह से खुल पाएं|
- इससे आपको आलस नहीं आएगा और मांसपेशियों को आराम मिलता है|
- स्ट्रेच करने से व्यायाम करने की क्षमता बढ़ती है और बॉडी पॉस्चर ठीक करने में भी मद्द मिलती है।
- वार्म अप आपके शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार करती है।
Warm up exercises before workout in Hindi
Must read: 1000 कैलोरी बर्न करने के लिए रोज़ाना करें ये एक्सरसाइज
वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने के फायदे?
- स्ट्रेचिंग करने से चोट के वक़्त रिस्क कम रहता है|
- नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करने से यह शरीर के लिए व्याव्याम की तरह काम करता है|
- कमर के निचले हिस्से के दर्द को कम करने के लिए यह सबसे कारगर तरीका माना जाता है|
- इसके अलावा स्ट्रेचिंग करने से स्ट्रेस कम होता है|
- वर्कआउट के बीच में भी थकावट कम करने के लिए स्ट्रेचिंग की जाती है|
- शरीर को लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग की जाती है|
- सूर्य नमस्कार सबसे अच्छी स्ट्रेचिंग मानी जाती है|
- स्ट्रेचिंग करने से शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन बढ़ता है|
- लगातार स्ट्रेचिंग करने से नसों में सूजन की परेशानी नहीं होती|
- वर्कआउट के पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने से शरीर फ्लेक्सिबल होने के साथ-साथ एनर्जेटिक भी रहता है|
Warm up exercises before workout in Hindi
Must read: फिट बॉडी चाहिए तो करें ये पांच एक्सरसाइज़
स्ट्रेचिंग करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना ज़रुरी है
- स्ट्रेचिंग हमेशा सही तरीके से करनी चाहिए क्योंकि गलत तरीके से करने से यह मासपेशियों पर असर डालती है|
- अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं तो 5 से 10 मिनट से ज़्यादा स्ट्रेच नहीं करना चाहिए|
- आप चाहें तो जॉगिंग, नीअप, साइकिलिंग या स्किपिंग भी कर सकते हैं|
Must Read: क्या है आपके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी नींद या खाना जानिए
Read more stories like; Warm up exercises before workout in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।