इस पूरे हफ्ते छाई रहीं बॉलीवुड की ये मसालेदार चटपटी खबरें
Weekly bollywood news in hindi 4th to 9th feb 2019
लिप लॉक की वजह से सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश हुईं ट्रोल
- अपनी तिरछी निगाहों का जादू चलाकर रातों रात स्टार बनीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में प्रिया अपने को स्टार के साथ लिप लॉप करती नज़र आ रही हैं। लेकिन प्रिया के फैंस को ये वीडियो पसंद नहीं आया और वो इस वीडियो के लिए प्रिया को ट्रोल कर रहे हैं। अब प्रिया इस ट्रोल का कैसे जवाब देंगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Must Read; सोनाली बेंद्रे ही नहीं, इन सितारों ने भी जीती कैंसर से जंग
‘ए’ सर्टिफिकेट से पास हुई फिल्म ‘सोन चिड़िया’
- बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म ‘सोन चिड़िया’ को सेंसर बोर्ड ने ‘‘ए’’ सर्टिफिकेट से पास किया। इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माता ने ट्विटर के ज़रिए दी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और भूमि पेडनेकर ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई हैं।
न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में लगा ‘देसी गर्ल’ का वैक्स स्टेच्यू
- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का क्रेज़ दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में प्रिंयका का वैक्स स्टेच्यू न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में लगाया गया। जिसे देखकर प्रियंका भी हैरान रह गईं। इसमें वो एमी अवॉर्ड्स के दौरान पहनी गई लाल ड्रेस में नज़र आ रही हैं। प्रियंका ने अपने स्टेच्यू का फोटो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया। स्टेच्यू में प्रियंका की उंगली में निक जोनस द्वारा पहनाई गई डायमंड रिंग भी नज़र आ रही है।
Must Read; सानिया मिर्ज़ा की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
अपने बैली डांस से सोशल मीडिया पर फिर छाई नोरा
- नोरा फतेही अपने डांस नंबर से सबके दिलों में छाई हुई हैं। हाल ही में नोरा ने अपने बर्थडे के मौके पर अपना डांस वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट किया। जो अब खूब वायरल हो रहा है। नोरा इस वीडियो में जमकर बैली डांस कर रही हैं। अब तक इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’
- विकी कौशल की फिल्म फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को अभी भी दर्शकों का पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली। ये फिल्म 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। फिल्म की कहानी 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
Must Read; आलिया हैं रणबीर की गर्लफ्रेंड नं 5, कौन हैं पहले की चार
सलमान खान एक और टीवी शो प्रोड्यूस करेंगे
- बॉलीवुड के दबंग खान छोटे पर्दे पर भी अपना पूरी तरह कब्ज़ा जमाना चाहते हैं। तभी तो वो एक के बाद एक टीवी शो लेकर आ रहे हैं। हाल ही में सलमान ने ‘द कपिल शर्मा शो‘ लॉन्च किया। ये शो ऑनएयर होते ही सक्सेस हो गया। अब सल्लू एक और नया टीवी शो लाने की तैयारी में हैं। शो की कहानी रेसलर गामा पहलवान की लाइफ पर बेस्ड होगी। सीरियल में सोहेल खान और मोहम्मद नजीम अहम भूमिका में होंगे।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी फिल्म गली बॉय
- रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म गली बॉय बर्लिन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेगी। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के तीन शोज़ शेड्यूल किए गए हैं। पहला शो 9 फरवरी, दूसरा 12 फरवरी और तीसरा 17 फरवरी को दिखाया जाएगा। फिल्म के दो शोज़ पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं। फिल्म में आलिया और कल्कि भी नज़र आएंगी।
Must Read; स्मृति मंधाना बनी आईसीसी 2018 की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, जाने खास बातें
अनुष्का शर्मा की हमशक्ल बटोर रही है सुर्खियां
- इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की हमशक्ल छाई हुई है। इंटरनेट पर उनकी हमशक्ल जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है। जूलिया अमेरिकन सिंगर हैं। जूलिया ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी फोटो पोस्ट की। इसके बाद से वो लाइम लाइट बटोर रही हैं।
For more stories like weekly bollywood news in hindi 4th to 9th feb 2019, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+