Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021 – जानिए इस हफ्ते किन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021 – Saptahik Rashifal 20 to 26 December 2021 – इस हफ्ते मिथुन और सिंह राशि वाले होंगे भाग्यशाली,कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए रहेगा अच्छा समय, कुंभ समेत सात राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर, बाकी सबका होगा भाग्य उदय। सितारों की दशा के बारे में बात करें तो 19 से 25 दिसंबर तक चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क से गुजरता हुआ सिंह राशि तक जाएगा जिसके कारण इन तीन राशियों में रहते हुए चंद्रमा पर सूर्य, बुध,शुक्र, शनि, मंगल,गुरु की दृष्टि पड़ेगी। सितारों की यह स्थिति केवल इन 5 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ है, मिथुन,सिंह,कन्या,वृश्चिक,वृष। इस हफ्ते वृष राशि वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आएगी,उनका अटका हुआ धन जल्द मिल सकता है। सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों में फायदा हो सकता है। जानते हैं साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021 – Saptahik Rashifal 20 to 26 December 2021
मेष :- सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि वालों की, आने वाला समय आपके लिए सुखद होगा। इस सप्ताह आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना होगी जो आपको हैरान कर देगी और आपकी ज़िंदगी में खुशियां भर देगी। अपनी योग्यता को समझे, परखे और आगे बढ़े। घर में आने वाले अतिथि की सेवा करें। आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान कर सकता है। घर और व्यवसाय दोनों को सही ढंग से लेकर चलेंगे, लेकिन विपरीत लिंग से बात करते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। व्यवसाय के मामलों में सचेत रहे, हो सकता है कोई आपके खिलाफ साजिश करें। ज़मीन संबंधी कार्यों में कागज़ातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। इस तरह के कार्य में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो वह सामान्य रहेगा,लेकिन वातावरण को देखते हुए अपना ध्यान रखें।
वृष – इस राशि वालों को पैसों की सौगात मिल सकती है, एक लंबे वक्त से उधार लिया पैसा या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपने जीवन को खुशहाल बनाने और अच्छा बनाने के लिए धार्मिक कार्यों की ओर ध्यान लगाने की ज़रुरत है। वृष राशि वाले इस समय खासकर पैसा निवेश करने से बचें। ज़्यादा मेलजोल ना रखें, अपने काम पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित परिणाम ना मिलने पर वह दु:खी हो सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक दोनों मामलों को अलग-अलग रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आपकी समस्या का साधरण उपाय यह है कि आप भगवान विष्णु को पीले पुष्प और पीली मिठाई चढ़ाकर उनकी पूजा करें।
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021
कर्क :- कर्क राशि वाले जातकों को शुरू में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद उन्हें खुशियां ही खुशियां नसीब होंगी। कर्क राशि वाले इस बीच किसी यात्रा पर जा सकते है, इसलिए अपनी सेहत का जरा ख्याल रखें। यात्रा के दौरान आपको सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, भवन, वाहन संबंधी मामलों में सफलता प्राप्ति के शुभ संकेत हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह का फल मध्यम रहेगा। प्रयास करते रहें, जल्द सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
Must Read: इस दिशा में कभी ना लगाएं मनी प्लांट का पौधा, घर की बरकत हो सकती है ख़त्म!
सिंह :- इस राशि वाले जातकों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हफ्ते की शुरुआत में किसी मित्र से मन मुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कामकाज का भार बढ़ सकता है। सिंह राशि वालो को सेहत पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी करने से बचें। किसी पुरानी बीमारी के वापस आने का संकेत हैं,जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, हो सके तो अपनी वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और वह आपकी पद एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए रोज़ाना भोजन से पहले एक रोटी गाय को अवश्य खिलाएं।
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021
कन्या :- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखमय होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत ही किसी मेहमान के आने का संकेत दे रही है। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी से समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलने की उम्मीद है, लेकिन किसी जगह धन निवेश करते समय या फिर करियर में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों से परामर्श अवश्य लें। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष रूप से लाभ हो सकता है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त हो सकता है। प्रेम सम्बंधित बात की जाए, तो लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे।
तुला :- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। करियर-कारोबार को लेकर की गई यात्रा से लाभ होने का संकेत मिलेगा। सप्ताह के अंत तक किसी बड़ी सफलता का समाचार सुनने को मिल सकता है। घर की साज-सज्जा या सुख-सुविधा से जुड़ी चीज़ों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग्य भी बन रहा है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजन से परिपूर्ण होगी। प्रेमसंबंधों की बात करें, तो जल्द ही लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021
वृश्चिक :- यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यर्थ की उलझनें बनी रहेंगी। किसी नई योजना पर धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी भी विवाद का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। किसी भी नए कार्य को करने से पहले आपसी सलाह ज़रूर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आप किसी कारण से उधार ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की एंट्री कुछ एक गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं जिसे विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने की ज़रूरत रहेगी।
Must Read: इस दिशा में रखने से फिश एक्वेरियम होगा आपके लिए प्रभावशाली
धनु :- धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन हो सकता है, उन्हें अपने आने वाले कल के लिए आज से ही तैयार रहना होगा। अपना आज का काम कल पर न टालें, इस सप्ताह समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलें। इस सप्ताह लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, इसके बाद ही सफलता के योग बनेंगे। महिलाओं के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा खासकर जो कामकाजी हैं। प्रेमसंबंधों की बात करें तो प्रेमी अपने प्रेम का खुलेआम बखान करने से बचें। अपने रिलेशनशिप को जितना प्राइवेट रखेंगे उतना अच्छा होगा, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021
मकर :- इस राशि वाले जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखने की बहुत ज़रूरत है, इस सप्ताह मकर राशि के जातक अपनी वाणी और क्रोध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सबको साथ लेकर चलें। कारोबार से जुड़े कार्यों के चलते यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा सुखद एवं आशा के अनुरूप लाभ देने वाली साबित होगी। प्रेम संबध में लव पार्टनर के निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देने से बचें, इन बातों से आपके बने बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
कुंभ :- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार से जुड़े लोगों के साथ अनबन हो सकती है या फिर प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में लोगो से अच्छे से पेश आएं और क्रोध पर संयम रखें। आपके सितारे इस हफ्ते आपसी उलझनों का संकेत दे रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिखावा करने से बचें अन्यथा आपको बेवजह परेशानियां झेलना पड़ सकती हैं। छात्रों के लिए यह समय कठिन है, हो सके तो मन को एक जगह लगाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें।
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021
मीन :- मीन राशि वाले जातक मेहनत और निरंतर प्रयास व समय का प्रबंधन करके अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने लव पार्टनर के साथ खुशनुमा रिश्ते का अनुभव करेंगे। प्रेमसंबंधों में मिठास आएगी और जीवन सुखद बीतेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। यदि आपको संतान सुख का इंतज़ार था, तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
Must Read: जानिए चांदी का छल्ला आपकी किस्मत के दरवाज़े कैसे खोलता है?
Weekly Horoscope 20 to 26 December 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।