Weekly Uttarakhand News: हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 1 to 6 November 2021
Weekly Uttarakhand News 1 to 6 November 2021
Weekly Uttarakhand News 1 to 6 November 2021
- केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद हो गए। भैयादूज के पावन पर्व पर कपाट बंद किए गए हैं। बाबा की डोली 7 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होगी।
- 5 नवंबर को पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम में बनी आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर मोदी ने शंकराचार्य की प्रतिमा को प्रणाम किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आएंगे। विकास के द्वार खुलेंगे।
Must Read: यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Weekly Uttarakhand News 1 to 6 November 2021
- उत्तराखंडमें कोरोना का प्रकोप हुआ कम। बीते चौबीस घंटे में राज्य में 3 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं, कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
- केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने पीएम मोदी को एक ज्ञापन सौंपा है। उसमें लिखा है कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण का कार्य वास्तु शास्त्र के हिसाब से किए जाएं। इसके साथ ही सभी तीर्थपुरोहितों के लिए भवन निर्माण कराए जाएं।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में बहुत सारे कार्य कराए गए हैं। वही 5 सालों में करीब 1 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की परियोजनाओं को प्रदेश में लाया गया है।
Must Read: उत्तराखंड में हैं शानदार शूटिंग लोकेशन, यहां की खूबसूरती सिल्वर स्क्रीन पर लगाएगी चार चांद
Weekly Uttarakhand News 1 to 6 November 2021
- गंगोत्री धाम के कपाट 5 नवंबर को शीलकाल के लिए बंद हो गए। इसके बाद गंगा की भोग मूर्ति अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) स्थित गंगा मंदिर के लिए रवाना हुई।
- राज्य में आपदा को देखते हुए अब आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य के हर जिले जनपदों में भूकंपरोधी भवन बनाए जाएंगे।
Must Read: भारत की ऐसी अजीबोगरीब जगह, जो आज भी दे रही हैं विज्ञान को चुनौती
Weekly Uttarakhand News 1 to 6 November 2021
- उत्तराखंड में 135 स्कूलों को अब अटल उत्कृष्ट स्कूल बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसका ऐलान किया।
- उत्तराखंड के राज्यपालले.ज. गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों के साथ मनाई दिवाली। इस मौके पर उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया।
Weekly Uttarakhand News 1 to 6 November 2021 , हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।