Weekly Uttarakhand News: हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 20 to 25 September 2021
Weekly Uttarakhand News 20 to 25 September 2021
- उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के नेता घर -घर जाकर लोगों को सरकार के कार्यों के बारे में बताएंगे। आज से राज्य में रोज़गार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर दी जाएगी।
Weekly Uttarakhand News 20 to 25 September 2021
- आम आदमी पार्टी सभी70 विधानसभाओं में आज से यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में तीन सौ नुक्कड़ सभा होंगी और 70 जनसभाएं की जाएंगी। इसके साथ ही रोज़ाना रोड शो होगा।
- उत्तराखंडमें बीते चौबास घंटे के दौरान 14 नए कोरोना के केस सामने आए और दो मरीजों की मृत्यु हुई। वहीं 23 मरीज ठीक होकर घर गए।
- देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बन रहा है नया टर्मिनल परिसर। इसके बनने से यात्रियों की क्षमता दस गुना बढ़ जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज हाल ही में नए टर्मिनल परिसर का निरीक्षण करने गए थे।
Must Read:यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Weekly Uttarakhand News 20 to 25 September 2021
- देहरादून में सीएम ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि राज्य में उद्योगों के साथ – साथ बागवानी के विकास के लिए भी अनुकूल नीति बनाई जाएंगी।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी के नेताओं को टिप्स दिए। सीएम के साथ इस जनसभा में अनिल बलूनी भी मौजूद थे।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि गोल्डन कार्डधारक मरीजों को अब किडनी ट्रांसप्लांट के इलाज की सुविधा भी मिलेगी। जल्द ही आयुष्मान योजना में इसके इलाज को शामिल किया जाएगा।
Must Read:जानिए साल 2021 में किस- किस दिन पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी
Weekly Uttarakhand News 20 to 25 September 2021
- भाजपा उत्तराखंड में 7 अक्तूबर से शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी। पार्टी के नेता उत्तराखंड के उन सभी शहीदों के परिवार से मिलेंगे जो शहीद हुए हैं। इसके साथ ही उन सभी शहीद परिवारों के आंगन से मिट्टी लाकर उसे सैनिक धाम के निर्माण में उपयोग किया जाएगा।
- लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रदेश के जो पुल लोक निर्माण विभाग के उपयोग में नहीं आ रहे हैं उन पुलों पर अब शौचालय और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे।
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से बताया गया है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अब निजी अस्पताल खोले जाएंगे। इसके लिए सरकार अनुदान देगी।
Must Read:यहां पढ़ें बेटियों के लिए सुंदर कविताएं
Weekly Uttarakhand News 20 to 25 September 2021 , हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।