Weekly Uttarakhand News: हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 27 December 2021 to 1 January 2022
Weekly Uttarakhand News 27 December 2021 to 1 January 2022 – हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार
- उत्तराखंड में आज से शुरु हुआ वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन। 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है।
- निशुल्क टैबलेट योजना की आज से शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। प्रदेश के 2.75 लाख छात्रों को फ्री टैबलेट दिए जाएंगे।
Weekly Uttarakhand News 27 December 2021 to 1 January 2022
- उत्तराखंड के कवि, लेखक देवेंद्र मेवाड़ी को साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार दिया गया। देवेंद्र मेवाड़ी नैनीताल जिले के रहने वाले हैं।
- उत्तराखंड में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची बना ली है। माना जा रहा है कि 45 दावेदारों के नाम पर सहमति बनी है। जल्द ही नामों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
Weekly Uttarakhand News 27 December 2021 to 1 January 2022
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में नई टिहरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी परेशानियों को जाना।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हाल ही में एक कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में 25 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। कैबिनेट ने अब समाज कल्याण की पेंशन योजना को 1200 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दी है।
Must Read: उत्तराखंड में हैं शानदार शूटिंग लोकेशन, यहां की खूबसूरती सिल्वर स्क्रीन पर लगाएगी चार चांद
Weekly Uttarakhand News 27 December 2021 to 1 January 2022
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में मसूरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।इसके साथ ही उन्होंने 46 करोड़ की पुनर्गठन पेयजल योजना का भी शिलान्यास।
- उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88 नए केस मिले हैं। 32 मरीज ठीक हो गए। प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 305 हो गई है।
Must Read: बर्फ की चादर ओढ़नी है तो जाइये इन जगहों पर
Weekly Uttarakhand News 27 December 2021 to 1 January 2022
- उत्तराखंड में 3 जनवरी 2022 को हुकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल। इस दौरान वो नव परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।
- भाजपा पार्टी के नेता प्रल्हाद जोशी ने एक समारोह के दौरान कहा कि बीजेपी सरकार आप लोगों के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है।
Must Read: हरिद्वार जाएं तो ज़रुर करें मनसा देवी के दर्शन, पूरी होगी हर मुराद
Weekly Uttarakhand News 27 December 2021 to 1 January 2022 , हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।