Weekly Uttarakhand News: हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 3 to 8 January 2022
Weekly Uttarakhand News 3 to 8 January 2022 – हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम में रद्द कर दिए हैं।
- उत्तराखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए प्रदेश में तैयारियां चल रही हैं। इस बार चुनाव में सभी मतदाता को चुनाव आयोग की तरफ से दस्ताने दिए जाएंगे, तो वहीं पोलिंग पार्टियों को पीपीई किट दी जाएंगी।
- उत्तराखंड में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को अब 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
Must Read: उत्तराखंड में हैं शानदार शूटिंग लोकेशन, यहां की खूबसूरती सिल्वर स्क्रीन पर लगाएगी चार चांद
Weekly Uttarakhand News 3 to 8 January 2022
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को महालक्ष्मी किट दी और मोबाईल टैबलेट भी प्रदान किए।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में खटीमा में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने 74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
Weekly Uttarakhand News 3 to 8 January 2022
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्मिकों को दिया तोहफा। सीएम ने आंगनबाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन व मानदेय धनराशि जारी की।
- उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले लोगों को अब कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही 72 घंटे पूर्व की कोरोना आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
Must Read: बर्फ की चादर ओढ़नी है तो जाइये इन जगहों पर
Weekly Uttarakhand News 3 to 8 January 2022
- उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है जिसके चलते अब राज्य सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी कर दी है। 16 जनवरी तक अब प्रदेश में सभी राजनीतिक रैलियों और धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई।
- उत्तराखंड में अगले 9 दिनों तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे और 12वीं तक के स्कूल भी बंद रहेंगे। छात्रों को ऑनलाइन क्लासिस लेगी होगी।
Must Read: हरिद्वार जाएं तो ज़रुर करें मनसा देवी के दर्शन, पूरी होगी हर मुराद
Weekly Uttarakhand News 3 to 8 January 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।