हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 4 to 9 January 2021
Weekly Uttarakhand News 4 to 9 January 2021
Weekly Uttarakhand News 4 to 9 January 2021
- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। कांग्रेस, बीजेपी के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी ने भी उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ओवैसी की पार्टी यहां पर चुनाव के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
- गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के संस्थापक केसर सिंह नेगी का कल निधन हो गया। हीरोज फुटबॉल क्लब के पूरे परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया।
- उत्तराखंड के 13 जिलों में कोरोना की वैक्सीन का ड्राई रन सफल रहा। ड्राई रन के लिए सरकारी और प्रमुख निजी चिकित्सालयों को चिन्हित किया गया था।
Must Read:साल 2021 में कब-कब पड़ेंगे एकादशी व्रत, जानें तिथियां
Weekly Uttarakhand News 4 to 9 January 2021
- उत्तराखंड पुलिस विभाग में फायरमैन मनीष कुमार पंत को शाइनिंग वर्ल्ड केयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मनीष ने कोरोना काल के समय लोगों को दवाईयां पहुंचाई और उनकी मद्द की थी। इसके चलते उन्हें ये सम्मान दिया गया।
- उत्तराखंड सरकार ने ऐलान किया है कि वो अब चीन की कंपनियों को अपना कोई भी टेंडर नहीं देगी। ग्लोबल टेंडर संबंधी नियमावली में बदलाव करते हुए उत्तराखंड सरकार ने ये फैसला लिया।
- खाद्य सामग्री लेकर प्रदेश के कई किसान आज किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। खबरों की माने को करीब 35 किसान इसमें शामिल होने के लिए निकले हैं।
Must Read:श्रीसंत और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा ये क्रिकेटर्स भी बिग बॉस में दिखा चुके हैं जलवा
Weekly Uttarakhand News 4 to 9 January 2021
- उत्तराखंड में कल चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 7 मरीजों की मौत हुई और 269 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 93 हज़ार के पार हो गया है। वहीं 3179 कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है।
- रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि अब प्रदेश सरकार अपने अनुसार स्कूल खोल सकेगी। स्कूल खोलते समय केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
Must Read:जानिए आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना
Weekly Uttarakhand News 4 to 9 January 2021
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2021-22 में छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में 48 दिन ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन की छुट्टी होगी। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में पूरे 244 दिन और मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों में 240 दिन पढ़ाई होगी।
- उत्तराखंड प्रशासन ने 45 पुलों और 198 सड़कों के निर्माण के लिए पूरे 90 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। ये धन राशि उन्होंने किस्त के तौर पर जारी की है।
- दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी की परेड में इस साल उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी मंज़ूरी दे दी गई है।
Must Read:घर का मुख्य द्वार बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, खुल जाएगा किस्मत का दरवाज़ा
Read more stories like; Weekly Uttarakhand News 4 to 9 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।