Weekly Uttarakhand News: हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 6 to 11 December 2021
Weekly Uttarakhand News 6 to 11 December 2021 – हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार
- तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। उनके निधन के चलते उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया।
Weekly Uttarakhand News 6 to 11 December 2021
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की अस्थियों को उनकी दोनों बेटियों ने आज गंगा जी में विसर्जित किया।
Weekly Uttarakhand News 6 to 11 December 2021
- उत्तराखंड में बीते चौबीस घंटे में दस नए कोरोना के केस मिले हैं। वहीं इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
- सीडीएस स्व.बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग की गई। ये मांग केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने की है।
- देहरादून का वन अनुसंधान संस्थान आम लोगों के लिए 13 दिसंबर से खुल जाएगा। कोरोना की गाइडलाइन के साथ इसे खोला जाएगा। एक दिन में केवल 200 लोगों को यहां आने की इजाज़त होगी।
Must Read: Aaj ka panchang 12 December 2021 in Hindi English with shubh
Weekly Uttarakhand News 6 to 11 December 2021
- 16 दिसंबर को राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में सैनिकों के सम्मान में एक जनसभा को आयोजित करेंगे।
- आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सत्ता जमाना चाहती है। इसके लिए वो लोगों को आम आमदी पार्टी को वोट देने की अपील कर रही है। पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक सभा के दौरान कहा कि आम आमदी पार्टी राज्य के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देगी।
Must Read: Bollywood Weekly News 6 to 11 December 2021
Weekly Uttarakhand News 6 to 11 December 2021
- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जार्ज एवरेस्ट हाउस का किया लोकार्पण। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर एक म्यूज़ियम भी खोला जाएगा और उसमें लोगों को इस जगह के ऐतिहासिक महत्व की पूरी जानकारी दी जाएगी।
- बीजेपी साल 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है। इसको बनाने के लिए उन्होंने 70 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की राय ली है और उस राय के आधार पर ही ये तैयार किया जाएगा।
Must Read: यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Weekly Uttarakhand News 6 to 11 December 2021 , हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।