Weekly Uttarakhand News: हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार 7 to 12 March 2022
Weekly Uttarakhand News 7 to 12 March 2022 – हफ्ते के उत्तराखंड के समाचार
- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने मारी बाज़ी। बीजेपी ने कांग्रेस को हराते हुए राज्य में एक बार फिर से सत्ता हासिल कर ली है। उत्तराखंड में कुल 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें से भारतीय जनता पार्टी को 47 सीटें हासिल हुई हैं और कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं।
Weekly Uttarakhand News 7 to 12 March 2022
- बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और नतीजे आने के बाद के बीजेपी प्रत्याशियों ने मंदिरों में जाकर मत्था टेका और जश्न मनाया। जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया और गुलाल लगाकर जश्न मनाया गया।
- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। जीतने के बाद धन सिंह रावत लंबगांव गए और वहां सेम नागराजा भगवान के दर्शन किए। एक घंटे तक उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की।
Must Read: जानिए प्रधानमंत्री प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य और लाभ
Weekly Uttarakhand News 7 to 12 March 2022
- चुनाव के नतीजे आने के बाद अब बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने की प्रक्रिया में पूरी तरह से लग गई है। मुख्यमंत्री धामी ने भी कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- उत्तराखंड में एक बार फिर कमल खिल गया है। अब उत्तराखंड का नया सीएम कौन होगा इसको लेकर चर्चा चल रही हैं। पुष्कर सिंह धामी का नाम इसमें आगे चल रहा है,लेकिन कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इनकी जगह सतपाल महाराज को भी सीएम की कमान सौंपी जा सकती है
Must Read: Khel Samachar in Hindi Today 7 to 12 March 2022: यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Weekly Uttarakhand News 7 to 12 March 2022
- चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा है चमोली जिला प्रशासन। बद्रीनाथ के रास्तों पर साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। वहीं शौचालय,पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं,बिजली आदि मुहैया कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
- भारत -चीन और नेपाल राज्य की सीमा स्थित गुंजी में अब सौ फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब 45 लाख रुपए की लागत वहां पर तिरंगा लगाया जाएगा।
Must Read:कुश्ती सीखना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कुश्ती के नियम
Weekly Uttarakhand News 7 to 12 March 2022
- उत्तराखंड आईटीबीपी अकादमी में अब महिलाओं को आत्मरक्षा के सारे गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए फिटनेस कोर्स शुरु किया जा रहा है।
Weekly Uttarakhand News 7 to 12 March 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।