Weight Loss Tips: वज़न कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 11 सुपरफूड्स, जो हैं प्रोटीन से भरपूर
Weight loss karne wale food – आजकल की बिज़ी लाइफ में वज़न बढ़ना आम बात हो गई है। बिज़ी रहने की वजह से लोग एक्सरसाइज, डाइट,फिटनेस आदि पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से उनका तेज़ी से वज़न बढ़ने लगता है। वज़न बढ़ने की वजह से शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं। अपने बढ़ते वज़न को कम करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार उन दवाइयों से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करके आप तेज़ी से अपना वज़न कम कर सकेंगे।
weight loss karne wale food – वेट कम करने वाले फूड्स – weight loss diet plan in hindi
अंडा
- अंडा वज़न कम करने में कारगर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाता है। अंडा शरीर की मेटाबॉलिज्म एक्टिविटी को बढ़ाता है जिससे वज़न घटता है।
- इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे वेट घटने में हेल्प होती है। इसका सेवन आप उबालकर या सलाद के रूप में कर सकते हैं।
पनीर या टोफू – weight loss karne ke liye kya khaye
- वज़न कम करने के लिए हमेशा लो फैट पनीर का सेवन करें। इससे आपका बढ़ता वज़न कम होगा। पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।
- आप चाहें तो पनीर की जगह टोफू भी खा सकते हैं। टोफू भी वेट कम करने में कारगर होता है। इसमें प्रोटीन बहुत ज़्यादा होता है। टोफू सोयामिल्क से बनाया जाता है और मार्केट में ये आसानी से मिल जाता है।
दालें
- अगर आप तेज़ी से अपना वज़न कम करना चाहते हैं को रोज़ाना अपनी डाइट में दाल को शामिल करें। दिन में एक बार दाल ज़रुर खाएं। ये वज़न कम करने में बहुत मदद करती है।
- सभी दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करती हैं। इनमें फैट बहुत कम होता है।
Must read- बढ़ते वज़न को घटाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये डाइट प्लान
Weight loss karne wale food
हरी सब्जियां – weight loss diet plan in hindi
- हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से वज़न घटता है। आप अपनी डाइट में पालक, लेटस, मेथी, सरसों, सोया, बथुआ, ब्रोकली आदि को शामिल करें। इनमें फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां वेट कम करने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। इन्हें खाने से शरीर को फुल न्यूट्रिशन मिलता है।
Must read- जल्दी से वज़न कम करना है, तो फॉलो करें लो कार्ब डाइट प्लान
सलाद
- वेट कम करने के लिए हर किसी को सलाद खाना चाहिए। गाजर, खीरा, ककड़ी, चुकंदर, शलगम आदि सब्जियों का सलाद खाएं, इससे आपका बढ़ता वज़न कम होगा और चर्बी घटेगी।
- सलाद में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो तेज़ी से वज़न कम करने में सहायक है।
स्प्राउट्स – 11 foods for weight loss
- वज़न घटाने के लिए आप अपनी डाइट में स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं। ये भी वज़न कम करने में सहायक है।
- स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स है। स्प्राउट्स खाने के बाद आपको खाने की क्रेविंग कम होगी, जिससे आप कम खाना खाएंगे।
Must Read – तेज़ी से घटेगा वज़न, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां
Weight loss karne wale food
ओट्स
- ओट्स काफी हेल्दी होता है। इसे खाने से पूरे दिन पेट भरा -भरा रहता है जिससे आपको भूख कम लगती है और आप कम खाना खाते हैं। कम खाना खाने की वजह से वज़न घटता है।
- 40-ग्राम ओट्स में 148 कैलोरी होती है साथ ही 3.8 ग्राम फाइबर और 5.5 ग्राम प्रोटीन होता है।
मछली
- वज़न घटाने के लिए मछली का सेवन किया जा सकता है। मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स मानी जाती है और साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर होती है।
- अपनी डाइट में इसे शामिल करके आप वज़न कंट्रोल कर सकते हैं।
फल – weight loss karne wale food
- फल वज़न कम करने में मदद करते हैं। सेब, अनानास,पपीता,संतरा, कीवी, नारियल आदि का सेवन करके आप अपने बढ़ते वज़न को नियंत्रित कर सकते हैं।
- अपने आहार में इन फलों को ज़रुर शामिल करें।
Weight loss karne wale food
चुकंदर
- चुकंदर खाने से भी वेट कम होता है। इसमें शूगर की मात्रा ज़्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। यह फैट-फ्री होता है।
- फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह लम्बे समय तक भूख नहीं लगने देता। ये आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करता है।
Must Read- चुकंदर खाने के फायदे बेमिसाल, बीमारियों को रखता है कोसों दूर
क्विन्वा – 11 foods for weight loss
- क्विन्वा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन ब्रेकफास्ट में अधिक किया जाता है।
- क्विन्वा में फैट की मात्रा कम होती है, जिससे वज़न कम होता है। इसका रोज़ाना सेवन करने से आप अपने बढ़ते वज़न को कंट्रोल कर सकते हैं।
Must read- पोषक तत्वों से भरपूर है क्विन्वा, जानें इसके बेमिसाल फायदे
Read more stories like: weight loss karne wale food, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।