What not to Eat for Dinner – रात में ये चीज़ें खाने से बढ़ जाता है वजन
What not to Eat for Dinner – आपको स्वस्थ रहना पंसद है तो आपको यह पता होना चाहिए, कि आपको रात के खाने में क्या नहीं खाना है। आपका रात का खाना आपके सुबह के नाश्ते के समान ही ज़रूरी होता है। अपने खाने में आप सभी ज़रूरी पोषक तत्व शामिल करें। साथ ही ध्यान रहे कि ऐसा खाना ना खाएं जो रात को पचाने में मुश्किल हो और आपके शरीर में वास जमा करें।
What not to Eat for Dinner
आज हम आपको बताएंगे कि आपको रात के खाने में क्या नहीं खाना चाहिए।
लंबे समय से फ्रिज में रखा हुआ खाना
आप मार्केट से बना बनाया खाना लाकर घर में फ्राई करते हैं। ऐसा खाना रात के समय बिलकुल भी ना खाएं। ऐसे खाने में सोडियम बेंजोएट होता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।
गर्मियों के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्यान
पिज़्ज़ा या बर्गर ना खाएं
रात को खाने के साथ पिज़्ज़ा–बर्गर जैसे फास्ट फूड़ ना खाएं, क्योंकि फास्ट फूड में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इस वजह से आपके बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। फास्ट फूड में पोषण तत्व नहीं होते हैं। रात को फास्ट फूड खाने से आपका वजन ही बढ़ता है।
डिब्बा बंद अनाज – What not to Eat for Dinner
डिब्बा बंद अनाज रात के वक्त खाना अच्छा नहीं होता है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और प्रोटीन तथा फाइबर की मात्रा कम होती है। आप इसे दूध में मिलाकर लेंगे तो 200 से 300 कैलोरी और बढ़ जाएगी। साथ ही रात को सोते वक्त आपको अचनाक भूख भी लग सकती है।
Must read : बच्चों को बार-बार बीमार होने से बचाएं, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मसालेदार खाना
रात के वक्त आपको कम मसालेदार भोजन खाना चाहिए। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से रात के वक्त आपको एसिडिटी, गैस या खाना सही से ना पचाने की बीमारी हो सकती है।
मिठाई
आपको रात के वक्त ऐसी चीज़ें नहीं खानी चाहिए जिनमें मीठा बहुत ज्यादा हो। यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा शुगर आने से आपको कई प्रकार की बीमारियाँ भी हो सकती है।
What not to Eat for Dinner
नाश्ता या रात का खाना दिन का एक ज़रूरी हिस्सा होता है। आप सुबह का नाश्ता और रात का खाना दोनों ही नहीं छोड़ सकते हैं। इन दोनों वक़्त के खाने से आपको ज़रूरी एनर्जी मिलती है। रात को ऐसा खाना खाएं जिससे आपको ज़रूरी पोषक तत्व मिलें। हमारे द्वारा ऊपर दी गई लिस्ट आपको ये जानने में मदद कर सकती है, कि आपको रात के समय क्या नहीं खाना चाहिए।
Must read : बढ़ते वज़न को ब्लैक कॉफी से करें कंट्रोल, ज़रूरत से ज़्यादा सेवन बन सकती है परेशानी
Read more stories; What not to Eat for Dinner, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।
यह आर्टिकल आपको केवल सूचना पहुँचाने के उद्देश्यों के लिए है। आप हमारे आर्टिकल में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी प्रमाणित हेल्थ केयर से बात-चित कर ले। हम आपको किसी भी परिणाम की गांरटी नहीं देते हैं और हमारे आर्टिकल में लिखी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल करने के बाद होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं हैं।