सर्दियों में इन जगहों पर लें हनीमून का मज़ा, यहां जाने से बढ़ता है प्यार
Winter Honeymoon Destinations India – नए शादीशुदा जोड़ें हनीमून पर जानें के लिए एक्साइटेड होते हैं। वो हनीमून पर ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जो सबसे सुन्दर और अलग हो| लोगों को अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताने के लिए सबसे रोमांचक और अद्भुत्त जगह की तलाश होती है। यूं तो देश भर में खूबसूरत पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है लेकिन बात अगर सर्दियों में रोमांटिक ट्रिप की है तो उसमे सबसे पहला नाम आता है नैनीताल का। तो चलिए आपको बताते हैं सर्दियों में हनीमून पर जाने के लिए भारत में सबसे अच्छे डेस्टिनेशन कौन- कौन से हैं।
Winter Honeymoon Destinations India
दमन और दीव – (Daman and Diu)
- दमन और दीव गुजरात के दक्षिणी भाग में स्थित एक छोटा द्वीप हैं।
- यहाँ का मौसम, हवा, समुद्र, रेत इस जगह को हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती है|
- आप अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर इस शहर की बेहतरीन चीज़ों का लुफ़्त उठा सकते हैं|
गोवा (Goa) – Winter Honeymoon Destinations India
- गोवा के बीच (beach) आपके हनीमून के लिए बिलकुल परफेक्ट जगहों में से एक है|
- सर्दियों के समय में गोवा में विदेशी सैलानी सबसे ज़्यादा पाएं जाते हैं, इसलिए सर्दियों में हनीमून पर जानें के लिए गोवा सबसे अच्छी जगह है।
- गोवा में आप क्रूज़ पर कैंडल लाइट डिनर का मज़ा ले सकते हैं। इसके साथ ही वहां आप अपने पार्टनर के साथ सूर्यास्त का लुफ़्त भी उठा सकते हैं|
जैसलमेर, राजस्थान
- अगर आप या आपके पार्टनर को इतिहास में रुचि है तो आप जैसलमेर की ओर रुख कर सकते हैं|
- यहाँ आप जीप सफारी और कैमल सफारी का मज़ा उठा सकते हैं|
- यह जगह सर्दियों में हनीमून मनाने के लिए बहुत अच्छी है|
उदयपुर, राजस्थान
- उदयपुर झीलों का शहर है। इस शहर की सुंदरता आपको पूरी तरह रोमांस से भर देगी।
- झीलों, किलों और महलों के इस ऐतिहासिक और सुंदर शहर में आपका मन और ज़्यादा रोमांटिक हो जाएगा। यहां आपको आपको रजवाड़ों के प्रेम की झलक भी देखने को मिलेगी |
- यह स्थान उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो अपने पार्टनर के साथ अकेले में रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं।
लक्षद्वीप Lakshadweep – Winter Honeymoon Destinations India
- अगर आपका पार्टनर नेचर लवर है तो आप लक्षद्वीप में अपने हनीमून की योजना बना सकते हैं।
- लक्षद्वीप की प्रकृति और शांति निश्चित रूप से आपके मूड को खुश करेगी।
- यह भारत के सबसे खूबसूरत द्वीपों और सबसे अच्छे रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है।
- आप यहाँ सर्फिंग, तैराकी, कैनोइंग, स्नोर्कलिंग, स्कूबा ड्राइविंग, वाटर स्कीइंग और कयाकिंग का आनंद ले सकते हैं।
नैनीताल, उत्तराखंड
- नैनीताल पूरे साल भारत में घूमने के लिए सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है।
- आप यहां इको केव गार्डन, टिफिन टॉप, नैना पीक, नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, भीमताल झील और नौकुचिया ताल भी जा सकते हैं|
- यहाँ आप झीलें, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और मैगी के कॉम्बिनेशन का मज़ा उठा सकते हैं|
अण्डमान और निकोबार
- इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहाँ आपको मनमुग्ध करने वाली सफ़ेद रेत देखने को मिलेगी, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं|
- अंडमान और निकोबार के द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित है। ये द्वीप प्रेमियों जोड़ों के लिए सबसे अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन है।
कुल्लू और मनाली, हिमाचल प्रदेश – Winter Honeymoon Destinations India
- कुल्लू और मनाली पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
- आप मनाली में ट्रेकिंग, हेली स्कीइंग, आइस स्केटिंग, स्नो स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं।
- मनाली का 4 से 5 दिन का ट्रिप आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा क्योंकि यहाँ पर आपको हर बजट में रहने की जगह मिल जाएगी।
Must read –Best Places to Visit in Kullu
जम्मू और कश्मीर
- भारत में कश्मीर की सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है| यह जगह हनीमून के लिए खास जगह है।
- आप यहाँ डल झील,मुगल गार्डन और जमे हुए झीलों के नज़ारों का मज़ा भी लें सकते हैं, ऊनी और पश्मीना कपड़े यहां की खासियत है।
Must read – Best romantic getaways in India during summers
Read more stories like Winter Honeymoon Destinations India, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।