पहली बार भारत में बनी महिलाओं की राजनीतिक पार्टी
Women political Party launched – पहली बार भारत में महिलाओं के लिए नेशनल वुमेन्स नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई गई। इस पार्टी को 36 वर्षीय डॉक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता शेट्टी ने बनाया।
कई देशों में ऐसी पार्टियां हैं जो सिर्फ महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करती हैं। भारत में ऐसी पार्टी पहली बार बनाई गई। क्योंकि यह पार्टी सिर्फ महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेगी, इसलिए इस पार्टी का नाम ‘नेशनल वुमेन्स पार्टी‘ रखा गया।
Recommended Reading: The Vice-Presidents of India till date
इस पार्टी का लक्ष्य है :
- महिलाओं, विशेषकर वंचित महिलाओं का राजनीतिक विकास करना।
- जिन महिलाओं को सिस्टम के हाथों परेशानी झेलनी पड़ती है, उनकी समस्याओं का समाधान करना।
- इनमें वो महिलाएं भी शामिल हैं, जो अपने जीवन को बेहतर बनाने के खातिर कुछ मदद की उम्मीद में ऑफिसों के चक्कर काटती हैं।
- उन महिलाओं का साथ देना जो घरेलू उत्पीड़न का शिकार होती हैं और समाज में अपने अधिकारों के खिलाफ संघर्ष करती हैं।
भविष्य की रणनीति पर श्वेता शेट्टी का कहना है कि-
- 2018 में भी बड़ी आसानी से महिला अधिकारों की उपेक्षा की गई और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े। इस संबंध में भी अभी तक कोई काम नहीं किया गया, इसलिए यह पार्टी इस दिशा में काम करेगी।
- नेशनल वुमेन पार्टी के गठन का मकसद चुनावों में महिला उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण पाना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में ये पार्टी 272 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
- श्वेता का कहना है कि भारत में राजनीतिक दुनिया मुख्यत: पुरुष प्रधान है और महिलाएं हमेशा अपने को बाहरी महसूस करती हैं। ये पार्टी मौजूदा चुनौतियों को खत्म करने की कोशिश करेगी क्योंकि इस विषय को अधिक सूक्ष्मता से समझने वाली महिला उम्मीदवारों की ज़रूरत है।
Recommended Reading: जानिए अब तक कौन-कौन बने देश के राष्ट्रपति
अब तक इस पार्टी में सिर्फ महिलाएं ही शामिल की गई हैं, लेकिन आने वाले समय में शायद इस पार्टी के साथ वो पुरुष भी जुड़ सकते हैं जो सामाजिक और महिलाओं के मुद्दों को लेकर कार्य करते रहे हैं।
For stories like Women political Party launched, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.