World Cup 2019 Venue list – ये स्टेडियम तय करेंगे कौन बनेगा क्रिकेट का विश्व विजेता, जानें इनकी खासियत
World cup 2019 venue list – आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह 12वीं क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता होगी और पांचवीं बार इसे इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड और वेल्स के 12 स्टेडियम में ये सारे मुकाबले खेले जाएंगे। तो जानिए क्या है इन स्टेडियम की खासियत।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
- ये लंदन का सबसे ऐतिहासिक मैदान है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को साल 1814 में बनाया गया था।
- इस स्टेडियम में बैठने की क्षमता 30 हजार है। यह क्षमता के हिसाब से इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्टेडियम है।
- इस मैदान में अब तक तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेले जा चुके हैं। भारत ने साल 1983 में इसी मैदान पर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।
- इस बार वर्ल्डकप फाइनल के साथ- साथ चार मुकाबले और इस मैदान पर खेले जाएंगे।
Must read- जानिए कब-कब हुआ क्रिकेट वर्ल्ड कप और कौन रहा उनका विजेता
एजबेस्टन क्रिकेट मैदान
- बर्मिंघम का एजबेस्टन मैदान इंग्लैंड के बड़े स्टेडियम में शामिल है। इस स्टेडियम को साल 1882 में बनाया गया था और इसमें बैठने की क्षमता 21 हजार है।
- 2019 के वर्ल्ड कप में इस मैदान पर पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
- टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा।
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
- साल 1889 में डब्ल्यूजी ग्रेस ने ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड को खरीदा था। ब्रिस्टल की बाउंड्री को बाकी काउंटी ग्राउंड के हिसाब से काफी बड़ा माना जाता है।
- यहां आमतौर पर साल में एक वनडे मैच ही खेला जाता है।
- इस मैदान पर 15000 दर्शक मैच देख सकते हैं। वर्ल्ड कप में इस मैदान पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
Must read- वर्ल्ड कप 2019 शेड्यूल, मैच डीटेल्स, टाइमिंग, वेन्यू
रोज बॉल मैदान
- इस स्टेडियम को साल 2001 में बनवाया गया था। इस स्टेडियम में 25 हजार लोग मैच देख सकते हैं।
- यहां वर्ल्ड कप 2019 के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। भारत इस मैदान पर दो मुकाबले खेलेगा।
काउंटी क्रिकेट ग्राउंड
- कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड इंग्लैंड के टॉनटन में है। यह ग्राउंड साल 1882 में बना था।
- साल 2006 में इस मैदान को इंग्लैंड की महिला टीम का होम ग्राउंड घोषित किया गया था।
- यहां दर्शकों के बैठने की क्षमता केवल 6500 है। वर्ल्ड कप में इस मैदान पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
- ब्रिस्टल स्टेडियम पर पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 1983 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका टीम के बीच खेला गया था।
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान
- मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान साल 1857 में बनाया गया था। इस ग्राउंड की क्षमता 19000 हजार है।
- 1884 से इस मैदान पर टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। यह मैदान क्रिकेट के इतिहास में अहम जगह रखता है।
- वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल यहीं खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 जुलाई को होगा।
Must read – Cricket World Cup 2019 squad: Full list of ICC World Cup 2019 Team Captain and Players
हेडिंग्ले स्टेडियम
- ये स्टेडियम इंग्लैंड के लीड्स में है। इसे साल 1888 में बनाया गया था। यह ग्राउंड इंग्लैंड के रग्बी टीम लीड्स राइनो का भी होम ग्राउंड है।
- 17 हजार की क्षमता वाले इस मैदान पर वर्ल्ड कप में चार मुकाबले खेले जाएंगे।
- भारत अपना आखिरी लीग मैच इस ग्राउंड पर 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
सोफिया गार्डन्स
- कार्डिफ का यह सोफिया गार्ड्स वेल्स का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इस मैदान पर फिलहाल 15000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
- वर्ल्ड कप में इस मैदान पर चार मुकाबले खेले जाएंगे।
रिवरसाइड ग्राउंड
- साल 1995 में बना रिवर साइड ग्राउंड डरहम में स्थित है। इस मैदान पर बैठने की क्षमता 17 हजार है।
- साल 1999 में अंतरराष्ट्रीय मैदान का दर्जा मिलने के बाद इस मैदान पर वर्ल्ड कप के दो मुकाबले खेले गए थे।
- 2019 के वर्ल्ड कप में इस मैदान पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम
- नॉटिंघम का ट्रेंट ब्रिज दुनिया का दूसरा सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है। इसकी खासियत यह है कि इस मैदान का आकार गोल नहीं बल्कि षटकोण जैसा है।
- यह नॉटिंघमशायर काउंटी क्लब का घरेलू मैदान भी है। 1830 में यहां पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
- इसकी दर्शक क्षमता 17500 है। इस स्टेडियम के पास में ही ट्रेंट नदी बहती है और उस पर एक ऐतिहासिक ब्रिज बना हुआ है। उसी के नाम पर इस स्टेडियम को ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम कहा जाता है।
द ओवल स्टेडियम
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान द ओवल लंदन में स्थित है। यह केनिंगटन ओवल के नाम से भी जाना जाता है।
- ओवल सरे काउंटी क्रिकेट क्लब का घरेलू मैदान है। इसका निर्माण 1845 में हुआ था और इसकी दर्शक क्षमता 23,500 है।
2019 विश्व कप का फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर और सेमीफाइनल मुकाबले ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान और एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर आयोजित किया जाएगा। विश्व कप का पहला मुकाबला द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
Must read- Cricket World Cup 2019: Cricketers who could be playing their last world cup
To read more stories like world cup 2019 venue list, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.