World Health Day 2022: क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास और उद्देश्य
World Health Day in Hindi – World health day 2022 kab hai – vishva swasthya divas 2022 theme – प्रत्येक साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की भी स्थापना हुई थी जिसके चलते इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस को पहली बार कब मनाया गया था, विश्व स्वास्थ्य दिवस के पीछे का इतिहास क्या है तथा कैसे मनाया जाता है।
World Health Day in Hindi – World health day 2022
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास – vishwa swasthya diwas ka itihas
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली विश्व स्वास्थ्य सभा सन् 1948 में आयोजित की थी इस सभा ने प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को 1950 से विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस डब्ल्यूएचओ (WHO) की स्थापना को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसे संगठन की ओर से हर साल वैश्विक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित करने के अवसर के रूप में देखा जाता है। डब्ल्यूएचओ एक विशेष विषय पर इस दिन अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय कार्यक्रमों का आयोजन करता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों में रुचि रखने वाली विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस को स्वीकार किया जाता है जिनके माध्यम से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन को महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Must Read: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इन Quotes Images से करें लोगों को जागरुक
World Health Day in Hindi
विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य – विश्व स्वास्थ्य दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिन्हित 11 आधिकारिक वैश्विक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है जिसके ज़रिए विश्व स्तर पर स्वास्थ्य के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य यह है कि दुनिया भर में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं (Health Facilities) प्रत्येक व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो, साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता (Awareness) बढ़ाने के उद्देश्य से डब्लूएचओ (WHO) के नेतृत्व में हर साल दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Must Read: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?
World Health Day in Hindi – vishva swasthya divas 2022 theme
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है जिसके अनुरूप विश्वभर में स्वास्थ्य दिवस को मनाया जाता है। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’
Must Read: Building a Fairer, Healthier World for Everyone
World Health Day in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।