World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi – जानें क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?
World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi –World health day 2022 – हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ भी होती है| डबल्यूएचओ के द्वारा जेनेवा में साल 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा हुई जहाँ 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए फैसला किया गया था। इस दिन पूरे विश्व में अलग-अलग तरह के स्वास्थ्य सबंधित प्रोग्राम किये जाते हैं| हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है| इस दिन को मनाने का उदेश्य दुनिया के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है| तो चलिए आपको बताते हैं यह दिन कब कैसे सेलिब्रेट किया जाता है|
World health day kyu manate hai in Hindi – विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 – World health day 2022
पहली बार कब मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस? | The first time World Health Day celebrated
- स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों और लोगो में जागरूकता फैलाने के लिए पहली बार यह दिन साल 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया था।
- यह स्वास्थ्य के प्रति लोगों के बीच मलेरिया, मधुमेह, पोलियों जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए बहुत बड़ी पहल मानी गई।
- वही इस दिन को मानने का एक कारण यह भी था कि लोगों को काम, व्यस्तता और तनाव से दूर रहने के लिए भी कहा जाये|
World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi
Must read: World Health Day Quotes Images in English
विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है? | How is World Health Day celebrated?
- पूरे विश्व में इस दिन अलग-अलग तरीके से स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाता है|
- इस दिन विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों सहित सरकारी, गैर-सरकारी, एनजीओ मिलकर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करते हैं|
- कई जगहों पर इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए चर्चा, कला प्रदर्शनी, निबंध, लेखन, प्रतियोगिता और पुरस्कार समारोह आयोजित किये जाते हैं।
World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi
Must read: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इन Quotes Images से करें लोगों को जागरुक
विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why World Health Day is celebrated
- इस दिन को मनाने के पीछे उदेश्य यह है कि लोगों को तंदरुस्त रहने की आदत डलवा सकें और उन्हें स्वस्थ रहने का महत्व समझा सकें|
डबल्यूएचओ क्या करता है ? | What does WHO do?
- 7 अप्रैल 1948 को डबल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया गया था|
- इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नज़र रखना और उन्हें सुलझाने में मद्द करना है।
- इसकी स्थापना के वक़्त संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी|
- डबल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए ज़िम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है|
Must read: Building a Fairer, Healthier World for Everyone
Read more stories like: World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।