World Museums Day History – जानिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास और थीम
World Museums Day History In Hindi – देश भर में 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में अनेक संग्रहालय हैं, जहां टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं। कई देशों में इस अवसर पर संग्राहालयों में एंट्री फ्री होती है। इस दिन लोगों को संग्रहालयों के इतिहास के बारे में भी बताया जाता है। जगह-जगह सेमिनार का भी आयोजन किया जाता है। जानते हैं इससे जुड़ी अन्य सभी बातों के बारे में।
World Museums Day History In Hindi – World Museums Day Ka Itihaas
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस और इसका इतिहास
- अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को पूरे विश्वभर में मनाने का विचार सबसे पहले इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम ने रखा और 1977 से ही इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।
- विश्वभर में कई सारे संग्रहालय हैं। पर्यटक कहीं भी जाएं तो संग्रहालयों को देखना न भूलें। कई देशों में इस दिन संग्राहालयों में एंट्री फ्री होती है।
- साल 1992 में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा यह फैसला लिया गया कि हर साल इस दिन को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाए। संस्कृति मंत्रालय इस मौके पर सभी संग्रहालयों के साथ मिलकर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है जिससे लोगों के मनोरंजन के साथ उनका ज्ञान वर्धन भी होता है।
- इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के भीतर संस्कृतियों का संवर्धन करना है जिससे लोग अपनी संस्कृति को याद रख सकें, उसे भूले नहीं। इस दिन का अन्य महत्व पुरातात्विक धरोहरों को संजोने से भी है। नागरिकों में धरोहरों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
World Museums Day History In Hindi –
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद या इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईसीओएम) संग्रहालयों और संग्रहालय पेशेवरों का एक वैश्विक क्षेत्र है, जो कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत, वर्तमान और भविष्य, मूर्त और अमूर्त के प्रचार और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आईसीओएम की प्रतिबद्धता संस्कृति और ज्ञान को बढ़ावा देना है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद, अवैध तस्करी से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में संग्रहालयों की सहायता करने, और अन्य कार्यकलापों में शामिल है। आईसीओएम ने 1977 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया। संगठन हर साल इस विषय को चुनता है और इस कार्यक्रम का समन्वय करता है।
World Museums Day History In Hindi
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग
‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग’ के तहत देश में 40 से अधिक संग्रहालय हैं। भारत में इस विभाग के माध्यम से ही ‘अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को विभिन्न संग्रहालयों में उपलब्ध समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देना है। इस दिन ‘भारत सरकार’ के सभी संग्रहालयों में प्रवेश निःशुल्क कर दिया जाता है।
Must Read: जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
World Museums Day History–
भारत का पहला संग्रहालय ‘भारतीय संग्रहालय, कोलकाता’
कोलकाता के मध्य में जवाहरलाल स्ट्रीट पर स्थित भारतीय संग्रहालय भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे पुराना संग्रहालय है। यह संग्रहालय छह खंडों में बना हुआ है। यहाँ विभिन्न युगों के सामान्य ज्ञान से लेकर मानव-विज्ञान और विज्ञान का प्रदर्शन किया गया है। यह ब्रिटिश राज पर विशेष ज़ोर देता है। इसके अलावा इसमें तिब्बती, बर्मी और मुगल संबंधी प्रदर्शन को भी देखा जा सकता है। इसमें भारत के जूलॉजिकल, बॉटनिकल और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के संग्रह भी हैं। एंथ्रोपोलॉजी विभाग में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा काल की निशानियां रखी हैं। यहां चार हज़ार साल पुरानी मिस्र की ममी भी रखी है। जियोलॉजी सेक्शन में इस इलाके में पाए जाने वाले खनिज, जीवाश्म और चट्टानें प्रदर्शित की गई हैं। जूलॉजी सेक्शन में आप मछलियां, सरीसृप और मैमथ के कंकाल देख सकते हैं। सबसे बड़ा आकर्षण एक पूरे रूम में रखा गया डायनासोर का वास्तवित कंकाल है। इंडस्ट्रियल सेक्शन में आप कुटीर उद्योग, दवा, वनोपज और कृषि उपज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं आर्ट गैलरी में आप भारतीय-पारसी स्टाइल की चित्रकारी और तिब्बती मंदिरों के सिल्क बैनर देख सकते हैं। यह संग्रहालय इतना विशाल है कि इसे पूरा घूमने में करीब तीन दिन का वक्त लगता है।
World Museums Day History – World Museums Day Theme 2022 in hindi
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 की थीम – World Museum Day 2022 Theme
इस बार अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 की थीम है “The Power of Museums”, इस थीम का उद्देश्य, तीन लेंसों के माध्यम से समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संग्रहालयों की क्षमता का पता लगाना है। ये इस प्रकार हैं:
- स्थिरता प्राप्त करने की शक्ति (The Power of Achieving Sustainabilit
- डिजिटलीकरण और पहुंच पर नवाचार की शक्ति (The power of innovating on digitalization and accessibil
- शिक्षा के माध्यम से सामुदायिक निर्माण की शक्ति (The power of community building through education)
Must read: Happy World Museum Day : History, Theme, Quotes and more
World Museums Day History–
भारत में कैसे मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day 2022 in India)
आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में, 18 मई 2022 को, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) के अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय, 16 से 20 मई 2022 तक अपने संग्रहालयों में एक सप्ताह का उत्सव का आयोजन कर रहा है। पूरे भारत के विभिन्न संग्रहालयों के द्वारा भारत भर में 24 स्थानों पर, इस पूरे सप्ताह में विशेष विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय ने देश भर के सभी संग्रहालयों में 16 मई से 20 मई, 2022 तक पूरे सप्ताह के दौरान विज़िटर्स के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की है।
Must Read: वर्ल्ड म्यूज़ियम डे पर शेयर करें कोट्स, स्लोगन और शुभकामनाएं
World Museums Day History, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।