Top Yoga Destinations in India: योग के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये योगा डेस्टिनेशन्स

Please follow and like us:

Top yoga destinations in India – भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां जाकर आप खुद को तनाव से मुक्त करने के लिए योग अभ्यास कर सकते हैं। इनमें से कई जगहों को मठ के नाम से जाना जाता है। आप इन जगहों पर जाकर आध्यात्मिक ज्ञान पा सकते हैं| तो चलिए आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताते हैं जो योग के लिए काफी ज़्यादा फेमस हैं।yoga destinations in india

Top yoga destinations in India – इंडिया में योगा के प्रसिद्ध स्थल – Yoga ke liye destination

कैवल्य धाम आश्रम – kaivalyadhama ashram – lonavla

kaivalyadhama ashram

  • कैवल्‍यधाम की स्‍थापना 1924 में हुई थी। स्‍वामी कुवल्‍यानन्‍द जी ने लोनावला में कैवल्‍यधाम योग आश्रम की स्‍थापना की थी। इसके निर्माण का प्रमुख उद़देश्‍य, योग था।
  • ऐसा माना जाता है कि महात्‍मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, पं जवाहर लाल नेहरू जैसे दिग्गज़ों ने स्‍वामी जी से योग शिक्षा प्राप्‍त की थी।
  • आप लोग भी यहां आकर योग का आनंद ले सकते हैं। शांत वातावरण आपको यहां मिलेगा।
  • यहां पर हर तरह की सुविधा आपको मिल जाएगी। कैवल्यधाम आश्रम लोनावाला रेलवे स्टेशन से मात्र 1.7 किलोमीटर दूर है।
  • यह योगिक और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्रदान करता है। यहां पर्यटक योग अभ्यास के लिए दूर – दूर से आते हैं।

Top yoga destinations in India

ईशा योग केंद्र –isha yoga center Coimbatore

isha yoga center

  • कोयंबतूर शहर में स्थित है ईशा योग केंद्र। योग करने वालों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां आकर आप शांति का अनुभव करेंगे।
  • यहां आप आवासीय सुविधाओं के साथ – साथ  अलग-अलग योगा कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। ईशा योग केंद्र आपको स्वास्थ्यकर जीवनशैली की ओर जाने का कार्य करता है।
  • हर दिन यहां लोग आकर योग करते हैं और खुद को स्वस्थ बनाते हैं। यहां आने के लिए भारत के सभी प्रमुख शहरों से रेल की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
  • कोयंबतूर से ईशा योग केंद्र के लिए नियमित बस और टैक्सी सेवा भी उपलब्ध हैं।
  • यहां आकर लोग अपनी सारी परेशानियां भूल जाते हैं और शांति का अनुभव करते हैं। ये जगह योग तकनीकों और कौशल के लिए जानी जाती है।

Must Read: आध्यात्मिक नगरी ‘वाराणसी’ में जब भी जाएं, तो इन जगहों पर ज़रूर करें विज़िट!

Shreyas Yoga Retreat (श्रेयस योगा रिट्रीट)

Shreyas Yoga Retreat

  • श्रेयस आपको योग में एक अनूठी अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। श्रेयस में, योग गैर-सांप्रदायिक है और सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला है।
  • यहां पर योग अनुभवी चिकित्सक – शिक्षकों द्वारा सिखाया जाता है। यहां पर आपको हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी और योग के लिए शांत वातावरण मिलेगा।
  • श्रेयस को दुनिया के बेहतरीन वेलनेस रिट्रीट में से एक माना जाता है।  बेंगलुरु में बने श्रेयस योगा रिट्रीट में दूर – दूर से लोग योग सीखने आते हैं।

Top yoga destinations in India

शिवानंद योग वेदांत धनवंतरी आश्रम, केरल – Sivananda Yoga Vedanta Dhanwantari Ashram, Kerala 

 Sivananda Yoga Vedanta Dhanwantari Ashram

  • यह आश्रम केरल के पश्चिमी घाट की तलहटी में स्थित है। धनवंतरी आश्रम भारत में योग के सर्वोत्तम आश्रमों में से एक है।
  • जिन्हें योग सीखना है उन्हें यहां अवश्य आना चाहिए। यहां योग करके आप आपने मन को शांत करने की कला सीख सकेंगे।
  • शिवानंद योग वेदांत धनवंतरी आश्रम में नैय्यर डैम की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और शांत वातावरण मिलेगा|
  • यहां ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों तरीकों से ध्यान और योग के बारे में बताया जाता है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से योग पढ़ाते हैं।

Must read: हिल स्टेशन घूमने जा रहे हैं तो अपने बैग में ज़रुर रखें ये सामान, ट्रिप बनेगी मज़ेदार

आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम, बैंगलोर – Art of Living Ashram, Bangalore

Art of Living Ashram

  • आर्ट ऑफ़ लिविंग आश्रम इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत फेमस है। यह सबसे भव्य और शानदार योग ध्यान केंद्रों में से एक है।
  • इसकी स्थापना आध्यात्मिक गुरु रविशंकर द्वारा की गयी। योग और मन की शांति के लिए यहां एक शांत वातावरण है।
  • यहां अध्यात्म से जुड़ी जानकारी दी जाती है। पंचगिरि पहाड़ियों पर स्थित ये आश्रम 65 एकड़ में फैला हुआ है।
  • इस आश्रम में श्वसन तकनीक, योग और ध्यान पर आधारित आत्म-विकसन वाले कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो तनाव दूर करने में मद्द करते हैं।

Top yoga destinations in India

आशियाना योगा रिट्रीट गोवा – Ashiyana Yoga Retreat, Goa

Ashiyana Yoga Retreat

  • अगर आप गोवा घूमने गए हैं और कुछ अलग करना चाहते हैं तो आशियाना योगा रिट्रीट भी जा सकते हैं।
  • यह गोवा का अबसे फेमस योग सेंटर है। यहां बहुत अलग- तरीकों से शरीर को आराम और अपने मन को शांत करने के लिए योग अभ्यास कराए जाते हैं।
  • योग के दीवानों के लिए जन्नत है ये योगा आश्रम।

पूछताछ करें!

Must Read: गर्मियों में इन जगहों पर जाकर अपने रोमांटिक पलों को बनायें यादगार

Top yoga destinations in India,हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?