योगा दिवस 2019: स्वस्थ और रोग मुक्त रहने के लिए महिलाएं रोज़ करें ये आसन
Yoga for women in hindi– बिजी लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं के लिए अपने लिए समय निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। जिस वजह से वो अपनी सेहत की ओर ध्यान नही दे पाती हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को रोज़ाना योग करना चाहिए। योग करने से उनको कई रोगों से छुटकारा मिलेगा।
तो चलिए आज हम आपको महिलाओं के ऐसे योग के बारे में बताते हैं जिनसे उनको कई फायदे मिलेंगे।
बालासन – yoga for women in hindi
- बालासन और कोणासन लगभग दोनों एक जैसे ही होते हैं। इस आसन को करते समय शरीर का आकार माँ के कोख में होने वाले बच्चे की तरह हो जाता है। जिस वजह से इसे चाइल्ड पोज़ के नाम से भी जाता है।
- इस आसन का अभ्यास प्रतिदिन खाली पेट सुबह और शाम को करना चाहिए। इस आसन को 10 से 15 मिनट तक करना चाहिए।
- इसे करने से तनाव से मुक्ति और कमर दर्द से फायदा मिलेगा। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ब्लड शुगर, ब्लड टाइप और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
Read More:- 30 का दिखने के लिए ये आसन है खास, लौट आएगी चेहरे की रौनक
उत्कटासन
- उत्कटासन का अर्थ तीव्र मुद्रा या शक्तिशाली मुद्रा है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने और टोन में मदद करने में उत्कटासन को ज़रूर करना चाहिए।
- इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी, कूल्हों एवं छाती की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- इससे सबसे ज्यादा फायदा पीठ के निचले हिस्सों को मिलता है। साथ ही साथ जांघो, एड़ी, पैर व घुटनो की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।
- शरीर में संतुलन व मन में शांति बनाए रखने के लिए उत्कटासन लाभदायक होता है।
- कमर के निचले हिस्से में दर्द और मासिक धर्म होने पर इस आसन को करते वक्त ध्यान दें।
Yoga for women in hindi
वृक्षासन
- वृक्षासन को आप बिना किसी विशेषज्ञ के साथ आसानी से अपने घर पर सकते हैं। सुबह और शाम को प्रतिदिन इस आसन को करना चाहिए।
- घुटने के दर्द,एडि़यों के दर्द और गठिया के दर्द के लिए यह आसन लाभदायक होता है।
- वजन कम करने, तनाव दूर करने और शरीर संतुलन बनाने के लिए वृक्षासन ज़रूर करना चाहिए।
- अगर एड़ियों के दर्द से परेशान हो तो इस आसान को ज्यादा नही करना चाहिए। इससे दर्द बढ़ सकता है।
Read More:- गर्मियों में तेजी से घटेगा वजन, डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स
भुजंगासन
- भुजंगासन को सर्प आसन भी कहा जाता है। इसमे सांप की तरह शरीर को आगे की ओर लाया जाता है।
- महिलाओं को मासिक चक्र से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। साथ ही प्रजनन सम्बन्धी रोग भी दूर होते हैं।
- श्वसन क्रिया को बेहतर बनाने, किडनी और लीवर स्वस्थ रखने, फालतू चर्बी को दूर करने और पीठ की हड्डी मज़बूत रखने के लिए यह आसन आवश्यक होता है।
- अगर आपका हाल ही में कोई ऑपरेशन हुआ है तो भुजंगासन करते समय ध्यान रखें। अल्सर के रोगी भी भुजंगासन ना करें।
अधोमुख स्वान आसन
- यह आसन काफी आसान होता है इसे आप हर सुबह और शाम को कर सकते हैं।
- इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
- शरीर और मन की शांति के लिए यह आसन जरूरी है, इससे मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ाता है।
- अधोमुखासन से शरीर में ताज़गी बनी रहती है और फेफड़े की क्षमता भी बढ़ती है।
Read More:- उत्तराखंड में पाई जाती है ये नायाब बूटी कीड़ा-जड़ी, लाखों में है इसकी कीमत
To read more stories like yoga for women in hindi, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram